फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 17 जनवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Wed, 16 Jan 2019 06:12 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक 1
नाम अक्षर A I J Q Y

आज का दिन प्रगतिशील साबित होगा। आज अपने सपने पूरे करने का दिन है। आपके भीतर मौजूद और ऊर्जा शक्ति आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। अगर आप नौकरी करते हैं, तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है।
शुभ अंक — 5 
शुभ रंग — सफेद
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
नाम अक्षर B K R

आज संभल कर चलने का दिन है। दिखावे से बचें। अपने प्रेमी को इम्प्रेस करने के लिए आप झूठ का सहारा लेंगे। बेतहाशा खर्च करेंगे। अपने पर विश्वास रखें। इससे रिश्ते मजबूत होंगे। 
शुभ अंक — 11 
शुभ रंग — लेमन

4 of 10
number
अंक  3 
नाम अक्षर C G L S

धार्मिक और आध्यात्मिक विश्वास आज लोगों को प्रेरित करेगा। आपका सामजिक जीवन में प्रभाव बढ़ेगा। संगीत विद्या के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातक कार्य में संतोष महसूस करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक — 43 
शुभ रंग — पिंक
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक  4
नाम अक्षर D M T

जो लोग इवेंट मैनेजमेंट, लक्जरी, होटल उद्योग, फिल्म, मीडिया आदि से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम है। उनके कार्य की सराहना होंगी। दिन बेहतर रहेगा। जन्म तिथि 22 वाले गलत मित्रों और सट्टे से सावधान रहें। 
शुभ अंक — 7  
शुभ रंग — फिरोज़ी 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक  5
नाम अक्षर E H N X

आज सोच समझ कर कार्य करें। आज किसी तरह का बंधन महसूस करेंगे। सहनशक्ति की कमी रहेगी। पत्नी से कलह हो सकती है। कॉलेज या ऑफिस में प्रेम के नए संबंध बन सकते हैं। जरुरत है कंट्रोल की। 
शुभ अंक — 10  
शुभ रंग — फिरोज़ी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक  6
नाम अक्षर U V W

आप मस्त मौला व्यक्ति हैं। आपका स्वामी ग्रह शुक्र मौज मस्ती और प्रेम का ग्रह है। आज पारिवारिक जीवन में कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी से या जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि हर परिस्थिति में शांति और संयम के साथ काम लें।
शुभ अंक — 23  
शुभ रंग — हरा

8 of 10
number
अंक 7
नाम अक्षर O Z 

आध्यात्मिकता के क्षेत्र में लगे लोगों के लिए दिन उत्तम साबित होगा। भाग्यांक 1 के लिए नए अवसर आएंगे। आपका आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। आज इस अंक के अविवाहितों में से कुछ की शादी या सगाई फिक्स हो सकती है। 
शुभ अंक — 17  
शुभ रंग — ऑरेंज

9 of 10
number
अंक — 8
नाम अक्षर F P

दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज धन कमाएंगे। पत्नी का साथ भाग्य में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। भग्यांक 2 के जातको को संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। 
शुभ अंक — 15  
शुभ रंग — क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक — 9
खिलाड़ियों को खेल में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मान मिलेगा। जन्म तिथि 18 वाले जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा, लेकिन आलस्य से बचें। 
शुभ अंक — 4
शुभ रंग — डार्क ब्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें