अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक .1
नाम अक्षरः A I J Q Y
आपके आज सभी कार्य सिद्ध होंगे। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। आज निवेश करने का अच्छा दिन हैं। नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। विवाहित लोगों का आज पत्नी से झगड़ा हो सकता है। जो भी आपसे मिले उससे नम्र व्यवहार करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग -हरा
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक 2
नाम अक्षर B K R
अचानक स्थान परिवर्तन हो सकता हैं। भूमि पर निवेश करना आपको लाभ दे सकता हैं। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नया घर खरीद सकते हैं। सही दिशा में अपनी शक्तियों का सर्वोत्तम उपयोग कीजिये।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग -खाकी
4 of 10
number
अंक 3
नाम अक्षर C G L S
विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं। 12 तारीख को जन्में जातकों को रोजी-रोटी के उचित अवसर मिलेंगे, भाग्यांक 3 वालों को अपने उपर नियंत्रण करना आवश्क हैं। पैसे के मामलों में आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आप आर्थिक रूप से प्रॉब्लम महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक 4
नाम अक्षर D M T
दिन की शुरुआत में आप निराश महसूस कर सकते हैं, लेकिन शाम तक आप अपनी सभी समस्या का हल निकाल लेगें। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में आज देरी हो सकती हैं। पेट दर्द या गैस की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक 5
नाम अक्षर E H N X
भग्यांक 5 वाले लोगों को शराब जैसी किसी भी प्रकार की लत से बचना चाहिए। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं देने वाले छात्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग -ग्रीन
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक 6
नाम अक्षर U V W
आपका मन आज मनोरंजन चाह रहा हैं। नए प्रेम संबंध बनेंगे अनैतिक रिश्ते से सावधान रहने की आवश्कता हैं, क्योकि बाद में यह रिश्ते आपको परेशान कर सकते हैं। जो जातक प्रेम विवाह करने के लिए इच्छुक हैं, उनके लिए सही समय आ गया हैं। आज के दिन गृहस्थ जीवन में मधुरता कम हो सकती है, जिसके कारण आपका मन आज किसी काम में मन नहीं लगेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे
8 of 10
number
अंक 7
नाम अक्षर O Z
आज का सारा दिन अनिश्चितता से भरा रहेगा। आज आप परिवार या अपने करीबी दोस्तों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। मन विचलित रहेगा, जिसके कारण पत्नी से झगड़ा हो सकता हैं।
शुभ अंक -11
शुभ रंग -पिंक
9 of 10
number
अंक 8
नाम अक्षर F P
आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। आज निवेश करने का अच्छा अवसर हैं, इस मौके का लाभ उठायें। धन खर्च करने से पहले भली-भांति जांच लें। लंबी स्थायी चिंता से राहत की उम्मीद मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- जामुनी
अंक 9
अनियमित रूप से भोजन करने पर आपके पेट में दर्द हो सकता है। अपनी स्वास्थ्य की जांच करा लीजिये | गठिया या उच्च रक्तचाप क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी |
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी