अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा है। उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में एडमीशन या प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, इन मामलों में दिन आपके लिए अनुकूल है। आप स्वतंत्र विचारों के व्यक्ति हैं। किसी के आधीन कार्य करना आपको पसन्द नहीं आएगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है।
शुभ अंक -16
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
दिमाग चंचल एवं मन विचलित रहेगा। आज आपको ऐसा लग सकता है कि चीजें आपके हाथों से छूटती जा रही हैं। आज के दिन व्यापारियों पर आलस्य हावी रह सकता है, साथ ही आपको व्यापार के लिए योजनाएं बनानी चाहिए। आज के दिन मन को शांत रखनें का प्रयास करें अन्यथा घर में पारिवारिक क्लेश बढ़ सकता है।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। शाम तक थकान महसूस हो सकती है। परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति का योग बनता नजर आ रहा है। उस पर ध्यान देनें की कोशिश करें।
शुभ अंक-14
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
व्यापार या नौकरी से लाभ अर्जित करने का दिन है। धन की बढ़ोतरी होने के योग बनते नजर आ रहें हैं। आप के आकर्षण और बुद्धि का लोग आज लोहा मानेगें। अचानक कोई बड़ी घटना घट सकती है। पुत्र से आपको कष्ट प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X
विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट को लेकर खुशखबरी मिलने वाली हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग बनते नजर आ रहें हैं। मन प्रेम संबंधों को लेकर डांवा-डोल रह सकता है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर-U V W
पति-पत्नी, भाई-बहन से अनबन होने की आशंका है। प्रेम विवाह के लिए तैयार होने के साथ-साथ अपनी कुण्डली मिलान भी करवा लें।
शुभ अंक –16
शुभ रंग– सुनहरा
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z
नौकरी में ट्रांस्फर होने की आशंका है। पेट दर्द या पैरों में दर्द की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। रूके हुए सरकारी काम गति पकड़ सकतें हैं और साथ ही आपको लाभ भी प्रदान कर सकते हैं।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – ग्रे
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P
आज के दिन बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक संकट पिता के सहयोग से दूर हो जाएगा। परिवार के सहयोग से पति-पत्नी के बीच अनबन खत्म हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग – नीला
अंक – 9
आज मन खुश रहेगा क्योंकि कानूनी अड़चने कम रहेंगी। रूकी हुई फैक्टरी शुरू हो सकती है। प्रेम विवाह के लिए अपने घर पर बात चला सकते हैं।
शुभ अंक –20
शुभ रंग –ग्रीन