फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 15 मार्च 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Thu, 14 Mar 2019 06:10 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक-1
नाम अक्षर – A I J Q Y

आज आप वाहन ध्यान से चलाए अन्यथा आपके साथ दुर्घटना हो सकती है। आज आप हर बात को बारीकी से देखें। आपकी असाधारण व्यापारिक प्रतिभा आपको व्यापार में लाभ अवश्य दिलाएगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आ सकती है। लेकिन आप अपने परिवार की देखभाल करेंगे और उन्हें खुश करने के लिए उपहार आदि खरीद सकते हैं।
शुभ अंक -3
शुभ रंग – हरा
 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर–B K R

आज आप ज्यादा उदार हो सकते है। मिलना-जुलना, अमोद-प्रमोद में मन रमेगा। माता-पिता के साथ चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आप अच्छे मित्र साबित होंगे। किसी के द्वारा कहे गये कटु वचन को भूल जाए नहीं तो आपको आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक-32
शुभ रंग- काला 

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

आज आप मानसिक रूप से सकून की प्राप्ति होगी। भावनात्मक रूप से अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें। ससुराल पक्ष से आपको फायदा हो सकता है। घरेलू बजट बनाने में व्यस्त रह सकते है। पड़ोसियों से सावधान रहें अन्यथा आप परेशान हो सकते है।
शुभ अंक-10
शुभ रंग – मेजेंटा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T

आज आपको बॉस या अधिकारी की डाट-फटकार सुननी पड़ सकती है। साधु – संतों का साथ व धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। राजनीति में आपकी प्रतिष्ठा बनेगी। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर –E H N X

विभागीय परीक्षा, इंटरव्यू आदि का परिणाम अनुकूल रहेगा। बिना बात के आप किसी से उलझ सकते हैं। समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत हो सकता है। फोन काल्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि में व्यस्त रहेंगे। धन की हानि हो सकती है। पति-पत्नी का वर्चस्व अच्छा बना रहेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर-U V W

आज आप यह महसूस करेंगे कि परिवार ही अपनी ताकत है। जो भी कार्य आप सोचेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। शत्रु एवं विरोधियों की आपके सामने बिलकुल नहीं चलने वाली है। प्रेम-संबंधों में खटपट हो सकती है।
शुभ अंक –29
शुभ रंग– ग्रे

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z

नया काम आरम्भ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम व रोमांस में तनाव रहेगा। कलाप्रेमियों को आज के दिन सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - गुलाबी
 

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में अधिकार की वृद्धि हो सकती है। भाईयों से रिश्तों में तनाव रह सकता है। दुर्घटना व अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है। बच्चे किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 
शुभ अंक- 5
 शुभ रंग – भूरा
 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आप सार्वजनिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। बिजली के उपकरण घर के लिए खरीद सकते हैं। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। पति-पत्नी में कलह की स्थिति हो सकती है। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग– गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें