अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। आपने जो अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। उनसे जीवन में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपके हाथों से कोई अच्छा कार्य सम्पन्न हो सकता है। पति-पत्नी में तनाव का रिश्ता रह सकता है।
शुभ अंक -3
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
आप अपने आपको सुदंर व स्मार्ट बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आपका कार्य आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा। विवाह के रिश्तों को आपकी तरफ से अनदेखा किया जा सकता है। प्यार के रिश्तों में बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थी को परिश्रम करना चाहिए। यात्रा संबंधी कार्यों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- नीला
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
पैसे के लेन-देन में आशंका की स्थिति आ सकती है। जमीन-जायदाद से धन आगमन हो सकता है। आपके प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है।
शुभ अंक- 16,
शुभ रंग – मेजेंटा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
सरकार से जुड़े कार्य पेंशन, बीमा आदि के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद में धन व समय का अपव्यय हो सकता है। आपका प्रेम-प्रसंग उजागर हो सकता है। लाभकारी योजनाएं बन सकती है। मौज-मस्ती में दिन गुजरेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X
मित्रों व प्रेमी के साथ मौज-मस्ती आपको ऊर्जावान बना देगी। रूके हुए कार्यों को लेकर कुछ नए अवसर हाथ लगेंगे, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। टैक्स आदि संबंधित कार्यों में परेशानी आ सकती है। लंबे समय से खराब चल रहे प्रेम-संबंध मधुर हो सकते है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग –भूरा
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर-U V W
सामाजिक मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक मेल-जोल में मन लगेगा। पार्टी-मूवी आदि का कार्यक्रम बन सकता है। नए रिश्ते बनाने के दिन है। आप नई वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं।
शुभ अंक –14
शुभ रंग– क्रीम
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला मिल सकता है। किसी मित्र की महत्वकांक्षा को अपने ऊपर हावी न होने दें। रोमांस के मामलों में धोखाधड़ी हो सकती है। आप अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करें, संतान घर के काम काज में मदद करेगी।
शुभ अंक — 3
शुभ रंग – गहरा नीला
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P
आज आपको ईर्ष्या तथा द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सगाई संबंधों में सावधानी बरतें अन्यथा टूटने या रिश्तों में खटास आ सकती है। रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक — 32
शुभ रंग – काला
अंक – 9
घर की चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। बच्चों के दाखिले के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार प्रेमी के साथ घूमने-फिरने, सिनेमा, मनोरंजन आदि का आनंद ले सकते हैं।
शुभ अंक –19
शुभ रंग –लाल।