number
- फोटो : number
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1,10,19 या 28 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है, और सूर्य को जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है, यदि आपका मूलांक 1 है तो आप आपमें ईमानदारी नामक गुण की अधिकता रहेगी। आप दॄढ़ निश्चयी और श्रृजनशील व्यक्ति होंगे। आपमें नेतृत्त्व करने की उत्तम क्षमता है। लेकिन आप कुछ हद तक हठी और अहंकार से युक्त भी हो सकते हैं। ऐसे में एक सलाह हम आपको देना चाहेंगे कि अभिमान और स्वाभिमान दोनों में अंतर होता है। आप दोनों को पहचान कर ही आचरण करें। आप भलीभांति जांच कर लें कि जिसे आप स्वाभिमान समझ रहे हैं कहीं उसने अभिमान का रूप तो नहीं ले लिया है। यदि आप अभिमान से बचकर स्वाभिमान तक सीमित रहते हैं तो आपकी गणना श्रेष्ठतम लोगों में होगी क्योंकि आप अति महत्वाकांक्षी, आकर्षक व सुन्दर, स्वकार्य में दक्ष, कार्य पटु, विचार प्रधान, त्वरित और सही निर्णय लेने में दक्ष हैं। आप सतत क्रियाशील, कर्मप्रधान, अपने आदर्शों का निर्वाह करने वाले, बात के धनी, स्वनिर्णय पर अडिग एवं सैद्धान्तिक व्यक्ति हैं और ये गुण श्रेष्ठतम बनाने में बहुत सहायक होते हैं। प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन मूलांक एक वाली ही हैं। और फ़िल्म इंडष्ट्री में कोई गाडफ़ादर न होने के बावजूद उनकी गणना श्रेष्ठतम अभिनेत्रियों में की जाती है।