अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
विपरीत लिंग की तरफ आप आकर्षित होगें। दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए फोन कॉल आ सकती है। पारिवारिक अड़चने आपका मूड ऑफ कर सकती है। किसी भी प्रकार के इंनफेक्शन से आपको सावधान रहनें की आवश्कता है।
शुभ अंक -4
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
बिना बात की बातों पर ध्यान न दें। आलस्य के कारण आपका दिन बेकार जा सकता है। व्यावसायिक कार्यों में जागरूकता के कारण आपको फायदा हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनते नजर आ रहे हैं।
शुभ अंक-24
शुभ रंग- क्रीम
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
पैसे कमाने के नए जरिए बनेंगे। व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। शेयर सट्टे या म्युचुअल फंड में आप निवेश कर सकते हैं। जो भी जातक आपके कार्यों में विघ्न डाल रहे थे, उनकी हार तय है।
शुभ अंक-21
शुभ रंग –पीला
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
किसी भी नए प्रकार के कार्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। दफ्तर में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज हिम्मत, सही निर्णय और नियंत्रण गति में सुधार लाने की जरूरत है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X
आर्थिक स्थिति में धीरे—धीरे सुधार आएगा। विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। अगर विदेश में कार्य या विवाह करने की इच्छा है, तो प्लानिंग कर सकते हैं। पड़ोसियों और मित्रों के साथ झमेला हो सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – नांरगी
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर-U V W
अगर आप छुट्टी पर जाना चाहते हैं तो आपकी मनोकामना पूरी होगी। अपनी व्यापारिक कमिटमेंट का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है अन्यथा आपको आर्थिक हानि हो सकती है। अचानक कोई आपके घर आ सकता है। जिस कारण आपकी शाम की प्लानिंग चौपट हो सकती है।
शुभ अंक –24
शुभ रंग– हरा
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z
आज आप ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे। खुद को स्वस्थ और फिट पाएंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पति–पत्नी में तनाव हो सकता है। पुत्र से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।
शुभ अंक 18
शुभ रंग – सुनहरा
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P
सरकारी कार्यों में आपको बाधा आ सकती है। राजनीति में अगर सक्रिय हैं तो जल्द ही आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। पढ़ाई के क्षेत्र में अगर खर्चा करना पड़े तो जरूरत के हिसाब से खर्च करें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – लेमन
अंक – 9
छात्र वर्ग किसी कोर्स या प्रतियोगिता में दाखिला ले सकते हैं। स्पोर्टस से जुड़े जातकों का परफारमेंस परफार्मेंस अच्छा रहेगा। अपनी आदतों और वाणी को कंट्रोल में रखें नहीं तो आपको हानि हो सकती है।
शुभ अंक –15
शुभ रंग- काला