फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 14 जनवरी 2020 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Tue, 14 Jan 2020 07:39 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाल
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
मंगलवार को आपका मन अशांत रहेगा। पारिवारिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परंतु इसके बावजूद आपको अनुकूल फल नहीं मिलेगा।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक -2
मन भटकेगा, ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। मशीनरी, मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों के लिये आज का दिन चुनौती भरा रहेगा। 
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – चाँदनी

4 of 10
number
अंक - 3
आपको कार्यक्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। नए मित्र बनेंगे। हालांकि आर्थिक स्थिति के लिए दिन अनुकूल नहीं है। खर्चे बढ़ सकते हैं। 
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
घर पर कोई मेहमान आ सकता है। जरूरत है निष्ठा और दृढ़ इच्छा शक्ति की। रूके हुऐ काम पूरे होंगें। अनुभवी लोगों से फायदा मिलेगा लाभ के अवसर प्राप्त होंगें।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक – 5
सोशल मीडिया पर आप सक्रिय रहेंगे। स्पेश्ल दिन मित्रों के साथ दिन गुजरेगा। शाम को परिवार के सहयोग से आप अपनी उलझनों को दूर करने में सफल होंगें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक – 6
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। घर की जरूरतों में धन खर्च होगा। संतान अपनी जरूरत के लिए आपसे पैसों की मांग कर सकती है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – सफेद

8 of 10
number
अंक – 7
आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस से कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक - 12

9 of 10
number
अंक – 8
आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें। कहीं धन आ सकता है, लेकिन वह जल्द ही आपसे खर्च होगा। आप अपने किसी मित्र की सहायता कर सकते हैं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग- नांरगी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
मंगलवार नई उम्मीद लेकर आएगा। व्यापार में आज कुछ कानूनी समस्या आ सकती हैं। रियल एस्टेट प्रोपर्टी का कार्य करने वाले लोगों को काम नए अवसर प्राप्त होंगे। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें