फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 13 जनवरी 2020 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Mon, 13 Jan 2020 05:56 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाल
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक 1
आज आपको सफलता पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। आपकी कला एवं संगीत में विशेष रूचि रहेगी। खाली समय में दोस्तों के साथ किसी अहम मुद्दे पर चर्चा करेंगे। विरोधियों में आपका भय बना रहेगा।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2
उतावलापन से कोई भी निर्णय न लें अन्यथा हानि होगी। आज आपकी तरफ नए मित्र दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। माता के आशीर्वाद से कोई भी कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगा। 
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
number
मूलांक 3
आज अपने परिवार, भाई- बहन के साथ सुखद समय बितेगा। विद्यार्थियों के लिए, प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। जरूरत है वाणी पर नियंत्रण की।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - हल्का नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4
आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। प्यार में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। आप अपनी मीठी बातों द्वारा स्थिति को संभाल  लेंगें। पार्टनरशिप से कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5
आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी इसका असर पड़ सकता है। हालांकि आप अपने कार्य में फोकस रहेंगे।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक 6
घर की सजावट में आज ज्यादा खर्च हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल है। जमीन, घर आदि से सम्बन्धित आय स्रोत कम हो सकते हैं। यदि विवाह योग्य हैं तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाईट ग्रीन

8 of 10
number
मूलांक 7
आज आप अपने अतीत के बारे में सोचेंगे, हालांकि इससे आपको कोई फायदा तो नहीं होगा, लेकिन यादें ताजा हो जाएंगी। नए प्रेम संबंध बनेंगें। सन्तान से खुशी की खबर मिल सकती है।
 शुभ अंक – 14
 शुभ रंग – गुलाबी

9 of 10
number
मूलांक 8
आज का दिन प्रगति के लिए अनुकूल हैं। आज शेयर मार्केट में धन न लगायें। राजनीतिक कार्यों में प्रयासों में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – कसैला हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9
आज आप ऊर्जावान रहेंगे। मन अतिरिक्त कार्यों में ज्यादा लगेगा। सरकारी कार्य जो रूके हुऐ थे, वो आज सम्पन्न हो जाएंगे। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें