Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
9 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
2 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 1
मूलांक 01 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी परेशानियों का अंत होगा। आज के दिन किसी डील पर पर हस्ताक्षर हो सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक लाभ के योग हैं। जो लोग सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं वह आवेदन करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। शुभ अंक- 24
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 2
मूलांक 02 के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिनभर ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने का अवसर आपको मिलेगा। व्यापार के लिए समय बहुत ही शुभ और उपयुक्त रहेगा। नई योजना में आपको लाभ मिल सकता है लेकिन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। शुभ अंक- 33
शुभ रंग- हरा
4 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 3
मूलांक 03 के लिए दिन कुछ कठिनाईओं से भरा हुआ होगा। मानसिक रूप से आपको कुछ कष्ट हो सकता है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज के दिन आपको किसी दूसरे को धन उधार देने से बचें। कामकाज में आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
5 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 04 वालों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं बीतेगा। आपको बेफिजूल के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। घर-परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट रहने से आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। लेकिन इन सबके बावजूद आपको लाभ के अवसरों में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होगी। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
6 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 5
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन करियर-कारोबार में विस्तार और धन अर्जित करने का अवसर मिलेगा। जो लोग अपने धन का निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं उनको थोड़ा सोच-समझकर करना होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने कुछ पुराने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में व्यस्त रहेंगे। परिवार में आपके लिए कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक-6
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
7 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 6
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कुछ योजनाएं आपके लिए बहुत ही कारगर साबित होंगी। करियर-कारोबार में आपको कुछ सकारात्मक नजरिया प्राप्त होगा। इसके अलावा आपके लिए पारिवारिक नजरिए से दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
8 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 7
मूलांक 7 वालों के लिए रविवार का दिन मिला जुला रहने वाला होगा। कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है। आपको सरकारी अधिकारियों से बहसबाजी करने से बचना होगा। आज के दिन नौकरी पेशा जातकों को नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते है। शुभ अंक- 56
शुभ रंग- सफेद
9 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 8
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से हो सकती है जिससे भविष्य में आपको कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। आज के दिन आफको कुछ नया करने की कोशिश करने से बचना होगा। धन के निवेश के मामले में आपको सतर्कता बरतनी होगी। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- लाल
अंक 9
मूलांक 9 वालों को आज के दिन कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। आपको रुका हुआ धन भी मिल सकता है। घर पर किसी तरह का धार्मिक और मांगलिक आयोजन किया जा सकता है। किसी तरह के शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ आपको मिलेगा। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला