फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 6 वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल

Fri, 07 Nov 2025 07:08 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
07 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
7 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज आपके रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। आप परिवार में चल रहे विवाद को आज बातचीत से सुलझाएंगे। निवेश को लेकर भी नई योजनाएं बनाएंगे। इस दौरान किसी परीक्षा का परिणाम आ सकता है। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज दिन खास रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी या वाहन लेने का सपना पूरा होता दिख रहा है। करियर को लेकर सोच-समझ कर कोई कदम उठाना होगा।व्यापार की योजनाएं लगभग सभी फलदायी साबित होंगी।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन परीक्षा में सफलता लेकर आएगा। इस दौरान खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों को जीत हासिल होगी। घर वालों से चल रहा विवाद सुलझेगा। व्यापार में अचानक धन का लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में गति और सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 वालों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियां मिल सकती हैं। मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर रूचि जागृत हो सकती है।  आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी। कोई बड़ा निर्णय लेना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। हालांकि, व्यापार में विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपको अपने सपने पूरा करने का मौका मिल सकता है। लेकिन ध्यान रखें कार्यक्षेत्र में व्यक्तिगत स्तर पर अधिक भरोसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखना लाभकारी होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
सभी कार्यों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा और पूरा सहयोग से आप नए व्यापार का प्रारंभ कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अपनी बातों को सही तरीके से व्यक्त करें। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज आपके सामने कुछ उलझने आ सकती हैं। घर और कार्यक्षेत्र के बढ़ते काम के कारण तनाव का शिकार हो सकते हैं। चीजों के प्रति धैर्य बनाए रखें। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा।  सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
घर का माहौल थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। ऑफिस के लोगों से अच्छे से पेश आएं। आपकी मेहनत और लगन से आय से जुड़ी रुकावटें समाप्त होंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलह सकते हैं। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी हल होंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें