Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
6 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
2 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपक कठिन से कठिन काम को करने से पीछे नहीं हटेंगे। दिनभर जोश और ऊर्जा बरकरार रहेगी। आज के दिन आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 2
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्त करने का दिन होगा। आपके अंदर जोश और ऊर्जा बरकरार रहेगी। आज के दिन कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम आपको मिलेगा। कोई योजना आपके बड़े काम होगी। जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- पीला
4 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 3
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सुकून और शांति से भरा हुआ होगा। आज का दिन आपके आपके लिए भागदौड़ से भरपूर रहेगा। आप अपने अकेले दम पर किसी भी परिस्थितियों का सामना बहुत ही आसानी के साथ करने में कामयाब रहेंगे। आज के दिन आपकी कुछ योजनाएं बहुत ही कारगर साबित होंगी। लाभ के बड़े अवसरों का लाभ आपको मिलेगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 वालों के लिए उनके कार्यक्षेत्र में उनको प्रगति मिलेगी। कुछ शुभ परिमाण आपके पक्ष में हो सकते हैं। आज के दिन आपके प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। धन लाभ के अच्छे योग हैं और आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। आज के दिन प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। लेकिन आपके खर्चो में बढ़ोतरी हो सकती है। शुभ अंक-24
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
6 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 5
मूलांक 5 वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन आपकी मुलाकात कुछ उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों से हो सकती है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे आप अच्छा खासा धन एकत्रित करने में कामयाब होंगे। वहीं दूसरी तरफ आपके कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं की चालों को समझना होगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। शुभ अंक-15
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 6
मूलांक 6 वालों के लिए वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण बना रहेगा। लेकिन आज के दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। जो लोग किसी साथ साझेदारी में करना करना चाह रहे हैं और आज के दिन उनको थोड़ा संभलकर रहना होगा। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- हरा
8 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन चिंताओं से भरा हुआ होगा। आप दिनभर किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्यो में कुछ रुकावटें होने से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शुभ अंक-18
शुभ रंग- नारंगी
9 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 8
मूलांक 8 वालों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको कई बार सोच-विचार करना होगा। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं का अवसर मिलेगा। लेकिन आपको आज के दिन किसी भी तरह के मानसिक तनाव से बचना होगा। शुभ अंक- 04
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
मूलांक 9 वालों को आज के दिन ज्यादा गुस्सा करने से बचना होगा। आपको अपने गुस्से पर पूरा नियंत्रण रखना होगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। जो लोग किसी तरह की प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए इच्छा है आज उनको इसका लाभ मिल सकता है। शुभ अंक-16
शुभ रंग- लाल