फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 3 November : मूलांक 7 वालों को मिल सकता है प्रमोशन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Mon, 03 Nov 2025 06:52 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
03 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
3 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। काम को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह कम होगा। परिवार के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। अभी निवेश को टालना बेहतर रहेगा। छात्रों को अच्छे अंक की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज पुरानी बातों का भार दिल पर बना रहेगा। किसी यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। व्यापार विस्तार के लिए सर्वप्रथम आप संयम और समझदारी से काम लें। किसी जमीन को लेकर निवेश करेंगे। कारोबार के लिहाज से दिन शुभ है।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
रिश्तों में आप अपने साथी के साथ खुलकर बात करने की आज कोशिश करेंगे। यात्रा पर जाने की योजनाएं बनाएंगे। घर में भी गुस्से पर काबू रखें अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी रखें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नई नौकरी के मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कठिन समय में जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा। निवेश से अच्छा लाभ होने पर किसी वस्तु की खरीदारी करेंगे।    
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आपके लिए समय चुनौतियां लेकर आ सकता है। काम और परिस्थितियों के प्रति धैर्यवान रहें। परिवार में शांति और जीवनसाथी से अच्छा तालमेल रहेगा। अनावश्यक जोखिम से बच सकें। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- नारंगी 
शुभ अंक- 9
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
पुराने दोस्तों के साथ घूमने की योजनाएं बनाएंगे। करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से आपकी बात होगी। परिवार वालों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आपको प्रमोशन मिलने से मान-सम्मान और बढ़ेगा। लोगों में प्रभाव बढ़ेगा और सौंदर्य व कला से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। मूलांक 7 वालों को आज शेयर बाजार में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज का दिन सामान्य रहेगा। लंबे समय से अटके काम को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। बहन या भाई से चल रहा विवाद सुलझेगा। गलतफहमियां हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग -सुनहरा
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
निवेश किया था तो आज उससे लाभ प्राप्त होगा। वाहन या जमीन की खरीदारी करेंगे। अनुभवी व्यक्ति की सहायता से आप करियर को लेकर कोई निर्णय लेंगे। सावधानी से निर्णय लें तो दिन अच्छा जाएगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - ग्रे

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें