फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 31 October: मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 31 Oct 2025 02:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
31 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
31 October Ka Ank Jyotish: आज 31 अक्तूबर, शुक्रवार का दिन है। 31 तारीख का मूलांक 4 बनता है (3+1=4), जिसका स्वामी ग्रह राहु माना जाता है। इसलिए आज के दिन सभी मूलांकों पर राहु का प्रभाव प्रमुख रूप से दिखाई देगा। इस प्रभाव के कारण कुछ लोगों के जीवन में नई परिस्थितियाँ और अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं।अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी सबका ध्यान खींचेगी। कार्यस्थल पर आपकी राय को महत्व मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन में किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत से स्थिति संभालें।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: आसमानी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज भावनाएं थोड़ा हावी रह सकती हैं। किसी भी रिश्ते या धन संबंधी निर्णय में जल्दबाजी न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा और रचनात्मक कामों में सफलता की संभावना है।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आपकी योजनाएं आज सफलता का रूप लेंगी। काम में मेहनत का परिणाम मिलेगा और वरिष्ठ आपकी तारीफ करेंगे। प्रेम संबंध आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
भाग्य आज आपके साथ है। पुराने अटके काम पूरे होंगे और किसी पुराने मित्र से लाभ की संभावना है। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आपकी बातचीत और आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा। मार्केटिंग, मीडिया या सेल्स से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा और यात्रा से लाभ होगा।
शुभ अंक: 28
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज सबका ध्यान खींचेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। घर की सजावट या सुंदरता से जुड़ा कार्य सफल रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है।
शुभ अंक: 16
शुभ रंग: नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आर्थिक और साझेदारी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। मानसिक शांति के लिए ध्यान या मेडिटेशन करें। पुराने मित्र से मिलना सुकून देगा।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: आसमानी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
शनि की कृपा आज आपको धैर्य और संयम सिखाएगी। काम में मेहनत अधिक होगी, पर परिणाम देर से मिलेंगे। प्रेम जीवन स्थिर रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है वरना बजट गड़बड़ा सकता है।
शुभ अंक: 24
शुभ रंग: केसरिया
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
ऊर्जा और जोश से भरा दिन रहेगा। पुराने काम को नए उत्साह के साथ शुरू करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत संभव है, मनमुटाव दूर होंगे।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग: पीला




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें