फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 30 Oct: मूलांक 8 वालों को पैसों के मामलों में रखनी होगी सतर्कता, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 30 Oct 2025 10:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
30 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
30 October Ka Ank Jyotish: आज 30 अक्टूबर, गुरुवार का दिन है। अगर हम 30 तारीख का मूलांक निकालें तो (3 + 0 = 3) आता है, जिसका स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) माना जाता है। संयोग से आज का दिन भी गुरुवार है, जो स्वयं गुरु ग्रह का ही दिन है। इस तरह आज का पूरा दिन गुरु ग्रह की शक्ति और प्रभाव से भरा रहेगा।
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपका आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा और आप जोश से भरे रहेंगे। कार्यस्थल पर लिए गए फैसले लाभदायक साबित होंगे। हालांकि, रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। निवेश करते समय सोच-समझकर कदम उठाएं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना आपके लिए ज़रूरी रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों से सहयोग मिलेगा। दफ्तर या कारोबार में टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज मेहनत का स्तर बढ़ सकता है। पढ़ाई या करियर से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने में अतिरिक्त प्रयास करना होगा। कार्यस्थल पर नए काम या दायित्व मिल सकते हैं। सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज पुरानी परेशानियों का समाधान मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। रिश्तों में सम्मान और संयम बनाए रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज यात्रा और नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। ये संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए शांत रहें और गुस्से से बचें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 7
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज रिश्तों में मजबूती आएगी। कला, रचनात्मक कार्य और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और मन को शांति मिलेगी। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन तनाव से दूरी बनाए रखना लाभदायक होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धैर्य और विवेक से आज सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 10
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए शुभ समय है। व्यापार में लाभ और घर-परिवार में खुशी के संकेत मिलेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें