फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish : मूलांक 7 वालों की किस्मत देगी साथ, पूरे होंगे सोचे हुए काम, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 29 Sep 2025 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
29 सितम्बर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

29 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Dussehra 2025: 1 या 2 अक्तूबर कब है दशहरा? जानें रावण दहन मुहूर्त और पूजा विधि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shami Puja on Vijayadashami: विजयादशमी पर शमी पूजन क्यों करते हैं? जानें इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
Maha Navami 2025: 1 अक्तूबर को महानवमी, जानें कन्या पूजन का समय और इससे जुड़े नियम

 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपका पूरा ध्यान कामकाज पर रहेगा और व्यस्तता के चलते समय तेजी से बीतेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आपको थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को रिज़ल्ट में मनचाहा फल न मिलने से हल्का तनाव महसूस हो सकता है। लेकिन परिवार में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे मानसिक राहत मिलेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना आपके लिए ज़रूरी होगा। कामकाज में फोकस बनाए रखें, वरना कोई काम अधूरा या बिगड़ सकता है। बिना मांगे सलाह देने से भी बचें। इससे अनावश्यक उलझनें बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
घर के अधूरे कामों को आज पूरा करने पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में योजनाएँ बनाते समय दूसरों की राय लेना फायदेमंद रहेगा। व्यापारिक निर्णयों में परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह ज़रूर लें। आज रचनात्मक गतिविधियों में मन लग सकता है, जिससे मूड हल्का और उत्साहपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज किसी को अनचाही राय देने से बचें, वरना वाद-विवाद में फंस सकते हैं। बेहतर होगा कि कामकाज में योजना बनाकर आगे बढ़ें। एक साथ कई काम करने से बचें, वरना कोई काम बिगड़ सकता है। दिन में अचानक किसी ओर से लाभ मिलने की संभावना है, जो आपको राहत देगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
अपनी योजनाओं को किसी गलत व्यक्ति के साथ साझा करने से बचें, वरना आपका काम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।  छोटी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है। जीवनसाथी की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होने के योग हैं। टेक्निकल नॉलेज वाले लोगों को आज अच्छे मौके मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। विपरीत परिस्थिति में शांत रहना ही आपके लिए सबसे बड़ा हथियार होगा। लव लाइफ में सुधार के संकेत हैं।  जीवनसाथी के साथ समय बिताने या शॉपिंग पर जाने का अवसर मिलेगा। हालांकि किसी प्रियजन के साथ हल्का तनाव भी संभव है। अकाउंट या वित्त क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक रूप से दिन अच्छा है ।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
कामकाज में कोई अधूरा कार्य आज पूरा होकर राहत देगा। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास सफल होंगे। प्रेम जीवन में चल रही कोई पुरानी गलतफहमी बातचीत से सुलझ सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए भी अच्छे अवसर बन सकते हैं। कुल मिलाकर दिन प्रगति से भरा रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
काम का दबाव आज कुछ ज़्यादा रहेगा, इसलिए टीमवर्क में तालमेल बनाना जरूरी होगा। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में योजनाओं से लाभ होगा, लेकिन अल्पकालिक निवेश से बचें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपकी रुचि शिक्षा, ज्ञान और गूढ़ विषयों में बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर अनुभव और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। दोस्तों से सहयोग की संभावना है। सहकर्मियों का समर्थन रहेगा, जिससे कामकाज में आसानी होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका भी मिल सकता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें