फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 को पारिवारिक सहयोग, मूलांक 9 को सफलता के अवसर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 29 Oct 2025 07:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
29 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
29 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज पारिवारिक वातावरण शांत और सुखद रहेगा। घर की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में घर के बड़ों, विशेषकर पिता का सहयोग मिलेगा। कामकाज से जुड़ी गतिविधियाँ आपके नियंत्रण में रहेंगी और आप अपने निर्णयों में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। भीड़-भाड़ या विवाद वाली जगहों से थोड़ा दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक : 5 
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आपका स्वभाव आज भी शांत और सौम्य रहेगा, परंतु कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं — इसलिए सतर्क रहें। अपने काम या व्यापार से जुड़ी योजनाएं दूसरों से साझा करने से बचें। महिलाएं घर की सजावट या सौंदर्य से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी में रुचि लेंगी।
शुभ अंक :7 
शुभ रंग: नारंगी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा थोड़ी बढ़ सकती है, इसलिए विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। लंबे समय से जिस व्यापारिक अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह आज मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति लौटेगी और रिश्तों में सुलह का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक :3  
शुभ रंग: गुलाबी 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज परिवार के किसी सदस्य से पुरानी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग आज काम में व्यस्त रहेंगे, जिससे व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं।
शुभ अंक: 9  
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
 कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल से कार्य गति बढ़ेगी। पदोन्नति या नई जिम्मेदारियाँ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य और मनोबल दोनों ही मजबूत रहेंगे।
शुभ अंक : 15 
शुभ रंग: सुनहरा
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
शुक्र देव के प्रभाव से आज का दिन आनंद और प्रेम से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक के बावजूद रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। निजी नौकरी करने वालों को कंपनी की ओर से कोई इनाम या सराहना मिल सकती है। समाज में आपके संपर्क बढ़ेंगे, परंतु जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
शुभ अंक : 25 
शुभ रंग: नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आप बच्चों की शिक्षा या भविष्य की योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करेंगे। युवा वर्ग विदेश में पढ़ाई या नौकरी के अवसर तलाश सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को कोई अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की भी कोशिश करेंगे।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग:  पीला 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
शनि देव के प्रभाव से आज आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। प्रॉपर्टी या भूमि से जुड़े कार्यों में लाभ की संभावना है। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होगा।
शुभ अंक : 26  
शुभ रंग:सफेद
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज का दिन परिवार और दोस्तों के साथ खुशियों भरा रहेगा। त्योहार या खरीदारी से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका उत्साह और जोश आज दूसरों को भी प्रेरित करेगा।
शुभ अंक: 17  
शुभ रंग: भूरा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें