फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 28 September: मूलांक 1 वाले आज कार्यक्षेत्र में दें पूरा ध्यान, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष फल

Sun, 28 Sep 2025 07:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
28 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

28 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
कामकाज में किसी भी तरह की उलझन से दूर रहें - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा रहेगा। कामकाज में किसी भी तरह की उलझन से दूर रहें और अगर कोई सलाह दे तो ध्यान से सुनें, ये आपके भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकती है। व्यापार में विदेशी स्रोतों से लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों को ठोस योजना के साथ करें। 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा करने से बचें। - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज काम में मन थोड़ा भटक सकता है, लेकिन फोकस बनाए रखना बेहद ज़रूरी है। वरना कोई और आपके मेहनत का श्रेय ले सकता है। किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा करने से बचें। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग भी आपके लिए मददगार रहेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
बच्चों से जुड़ी कोई चिंता मन को परेशान कर सकती है। - फोटो : amarujala
अंक 3
कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रयास अच्छे नतीजे देंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है , खासकर आंखों या खानपान से जुड़ी बातों में। जीवनसाथी के साथ तालमेल मजबूत रहेगा, लेकिन बच्चों से जुड़ी कोई चिंता मन को परेशान कर सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
बिज़नेस में लाभ के योग बन रहे हैं। - फोटो : amarujala
अंक 4
नेतृत्व क्षमता आज आपके काम आएगी। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिलेगा और आप उसे बखूबी संभालेंगे। बिज़नेस में लाभ के योग बन रहे हैं। सहकर्मियों से अच्छे रिश्ते बने रहेंगे। परिवार में माहौल सुखद रहेगा और लव लाइफ में भी खुशियां आएंगी।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
परिवार में बहस की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज आपको अपने हिसाब से काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन कुछ निजी रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है। खासकर किसी महिला मित्र से सहयोग कम मिलने की वजह से। परिवार में बहस की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। कारोबार में आर्थिक लाभ संभव है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
प्रेम जीवन में साथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। - फोटो : amarujala
अंक 6
विद्यार्थियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। कामकाज में भी दबाव बढ़ सकता है, इसलिए जल्दबाज़ी से निर्णय न लें। प्रेम जीवन में साथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए ज़िद छोड़कर उनकी भावनाओं को समझना ज़रूरी है। धैर्य से काम लेना ही सही राह होगी।\
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
ज़रूरी कामों को समय पर पूरा करने पर ध्यान दें। - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप आत्ममंथन और अकेले समय बिताने को प्राथमिकता देंगे। कुछ कार्यों में गलती की संभावना है, लेकिन आपकी समझदारी और त्वरित निर्णय क्षमता से स्थिति संभल जाएगी। ज़रूरी कामों को समय पर पूरा करने पर ध्यान दें। दोस्तों के साथ समय कम मिल पाएगा, पर दिन प्रोडक्टिव रहेगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
निजी जीवन में मन की बातों को अभी अपने तक रखना बेहतर रहेगा । - फोटो : amarujala
अंक 8
आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है लेकिन आपके प्रयास सफल रहेंगे। सीनियर्स और बॉस से अपने नए आइडिया साझा कर सकते हैं, जिससे पहचान बढ़ेगी। निजी जीवन में मन की बातों को अभी अपने तक रखना बेहतर रहेगा । किसी विरोधी को मौका न दें कि वो बात को आपके खिलाफ मोड़ दे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
कार्यस्थल पर तेजी से काम निपटाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। कार्यस्थल पर तेजी से काम निपटाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक शांति महसूस होगी। घर की ज़रूरी खरीदारी या प्लानिंग भी आज हो सकती है।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें