फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 28 October: इन मूलांकों के विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें अंक ज्योतिषफल

Tue, 28 Oct 2025 05:57 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
28 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
28 October Ka Ank Jyotish: आज 28 अक्तूबर, मंगलवार का दिन है। अगर हम 28 तारीख का मूलांक निकालें तो (2+8=10, 1+0=1) आता है, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य होता है। यानी आज का दिन सूर्य की ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। वहीं मंगलवार होने के कारण मंगल ग्रह का भी प्रभाव दिन भर सक्रिय रहेगा। इस तरह आज का दिन सूर्य और मंगल दोनों शक्तिशाली ग्रहों के संयुक्त प्रभाव से साहस, नेतृत्व क्षमता और आत्मबल बढ़ाने वाला रहेगा। सभी मूलांक वालों को आज अपने कार्यों में उत्साह और जोश का अनुभव होगा, और यह संयोजन सफलता पाने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाएगा।
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन नए बदलावों से भरा रहेगा और आपके काम का तनाव भी कम होगा। अतीत का कोई अवशेष आपके सामने आ सकता है। समय नए काम को प्रारंभ करने के लिए सामान्य रहेगा। धैर्यवान बने रहें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने से कोई वाहन या वस्तु खरीदेंगे। अपने समय और ऊर्जा दोनों का सही उपयोग आप करने में सफल बनेंगे। हालांकि, अपने धैर्य को सही कामों के लिए बचा के रखें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
प्रेम जीवन में सुधार महसूस करेंगे। लेकिन संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। काम को लेकर यात्रा पर जाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। किसी मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान कोई पुरानी मित्र आपके जीवन में वापस आ सकती हैं। लेकिन घर और बाहर के कामों में तालमेल बैठाने में परेशानियां आएंगी।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। हालांकि, अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर ध्यान देना इस समय ज्यादा उचित होगा। आप अपने मन की बात दोस्त से साझा करेंगे।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
व्यापार में मंदी तनाव का कारण बन सकती हैं। आपके रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। घर वालों का साथ मिलेगा। अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। आपको वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
छात्रों को किसी ट्रिप पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपको अपने पुराने परिचितों से मिलने का मौका भी मिल सकता है। लेकिन ध्यान रखें कार्यस्थल पर कामों में लापरवाही न करें अन्यथा प्रमोशन प्रभावित हो सकता है।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - गोल्डन

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी, जिससे खुशी का अनुभव होगा। नई नौकरी के लिए अगर अप्लाई किया था, तो अच्छा अपडेट मिल सकता है। विदेशी व्यापार से जुड़े लाभ के अवसर लाएगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
कार्यस्थल पर अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। मूलांक 9 के लोग अति उत्साह में जल्दबाजी या क्रोध से बचें। यह बदलाव रिश्तों की मधुरता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें