Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
27 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Chhath Puja: क्या गर्भवती महिलाएं कर सकती हैं छठ पूजा? जानें गर्भावस्था में पूजा और व्रत के नियम
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। Chhath Puja History: कैसे हुई छठ पूजा की शुरुआत? जानें चार दिनों के इस महापर्व का महत्व
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। करियर को लेकर लिए गए फैसलों से अच्छा परिणाम मिलेगा। हालांकि आज सोशल मीडिया या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए आत्मचिंतन और नई शुरुआत वाला साबित होगा। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी। हालांकि व्यापार में शुभचिंतकों से अपेक्षित सहयोग मिलना मुश्किल हो सकता है, जिससे मन परेशान होगा। शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
मूलांक 3 वालों की आज तकनीकी या रहस्यमय विषयों में गहरी रुचि हो सकती है। प्रेम के मामलों में आपको साथी का अच्छा साथ मिल सकता है। नए व्यापार की अगर शुरुआत की थी, तो उसके विस्तार पर काम करेंगे। शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन आपकी आमदनी में वृद्धि लेकर आया है। सरकारी क्षेत्रों में काम करने वालों को प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। इस दौरान जो लोग परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम संबंधों में दूरी आने के कारण चल रहा तनाव, आज दूर होगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
मूलांक 5 वालों के लिए समय शुभ रहेगा। किसी प्रियजन के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। करियर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सौंदर्य और कला से जुड़े लोगों के लिए विशेष दिन है। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज आप किसी यात्रा पर जाएंगें जहां बाहरी संपर्क में सतर्कता रखें। इस दौरान आप किसी से भी कोई जानकारी साझा न करें अन्यथा समस्या हो सकती है। हर किसी पर भरोसा करना आपको भावनात्मक रूप से ठेस पहुंचा सकता है। शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
मूलांक 8 वालों को आज सभी कार्यों में सावधानी रखनी होगी। आप सोच-समझ कर निर्णय लें, ताकि अनावश्यक जोखिम से बच सकें। कठिन समय में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक संबल देगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
अंक 9
आपके अनोखे प्रयास रिश्तों को मजबूत करेंगे और इससे दोनों में समझ बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन किसी बड़े बदलाव का संकेत है। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।