फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 26 Nov: मूलांक 2 को मिलेगा लाभ, मूलांक 8 को सतर्क रहने की सलाह, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 26 Nov 2025 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
26 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
26 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 1
आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं और रुका हुआ धन अचानक प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। खेल या प्रतियोगिता में जुड़े लोग जीत और ट्रॉफी पाने की संभावना रखेंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं और धन का आगमन हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखद बीतेगा और जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र या घर में कोई भी निर्णय लेने से पहले भावुकता से बचें।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: बैंगनी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 3
आज मूलांक 3 वाले अपने धन का दान और पुण्य के कार्यों में निवेश कर सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने से लाभ होगा। परिवार का पूरा समर्थन मिलने से मन खुश रहेगा।
शुभ अंक: 21
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में नकारात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सकारात्मक सोच अपनाकर बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: भूरा

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार और कामकाज सामान्य रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए। परिवार में जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें और शांति से मामलों को सुलझाएँ।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताकर सुकून मिलेगा।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा और परेशानियाँ आ सकती हैं। एकांत समय लेने से मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के लिए उनकी पसंद की चीज़ लेकर जाएँ, जिससे रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।
शुभ अंक: 29
शुभ रंग: सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। जोखिमभरे निर्णय टालें। परिवार के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।
शुभ अंक: 26
शुभ रंग: नीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 9
मूलांक 9 वालों का दिन बेहतरीन रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक मामलों में धन का आगमन हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा और जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक: 31
शुभ रंग: केसरिया



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें