Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
25 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। कुछ खास तरह की उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आज के दिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, तभी व्यापार में फायदा होगा। अपने ज्ञान और अनुभव का सही इस्तेमाल करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अपनी प्रतिभा का सम्मान आपको हर जगह मिलेगा। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपको कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको बड़ों के साथ तालमेल बनाए रखें, नहीं तो उनकी नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन धैर्य और संतुलन से आप हालात संभाल लेंगे। जीवनसाथी संग आज का दिन अच्छा बीतेगा। शुभ अंक- 14 शुभ रंग- पीला
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज का दिन आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। किसी काम के पूरा होने के पर आपको काफी खुशी मिलेगी। आज सफलता के मौके मिल सकते हैं, लेकिन इसके लिए पूरी मेहनत जरूरी है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें। प्यार भरे रिश्तों में खुशी मिलेगी और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलने से आपके खाते में अच्छा धन आएगा। शुभ अंक- 24
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज के दिन आपको एक नए तरह का अवसर मिलेगा, जिसमें आपको अपने अनुभव आज काम आएगा। व्यापार में समझदारी से लाभ मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य है। निवेश सोच-समझकर करें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शुभ अंक- 08
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज के दिन आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्त होगा। अच्छी आय के योग हैं। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। आज आपके सपने पूरे होने के संकेत हैं, बशर्ते आप मेहनत में कमी न करें। परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। तकनीकी और सरकारी कामों में भी फायदा होगा। एक रुका हुआ काम पूरा होकर खुशी देगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज के दिन आपको अपने करीबी लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। काम के तौर-तरीकों में बदलाव की जरूरत है। नए नजरिए से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। घर-परिवार में खुशियां रहेंगी। किसी कार्यक्रम का आनंद लेंगे और यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज का दिन आपको किसी पुराने मुद्दे को छोड़कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको बेवजह के वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। दिन काफी सुखद रहेगा। सुविधाएं बढ़ेंगी और खरीदारी का मूड बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। स्वादिष्ट खाने और यात्रा का आनंद लेने के योग हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज अपने कामों को खुद ही पूरा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी और पर निर्भर न हों। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे कठिनाइयों से निकलना आसान होगा। आत्मनिर्भर और सतर्क रहने पर लाभ की संभावना है। शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला
अंक 9
नए काम की शुरुआत में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन अनुभवी लोगों की सलाह से रास्ता निकल जाएगा। शाम के समय थोड़ी चिंता हो सकती है, मगर परिवार का साथ मिलेगा। दूसरों की मदद करने की भी जरूरत पड़ सकती है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल