फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वालों को मिल सकती है नौकरी में तरक्की, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 22 Nov 2025 01:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
22 November Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
22 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक – 1
आज आप आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। कुछ साहसिक निर्णय आपकी सफलता का रास्ता खोलेंगे। अपनी योग्यता दिखाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। कुछ लोग आपको भ्रमित या फँसाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें और हर व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – लेमन

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक – 2
आप खुद में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। परिवार, मित्र और समाज में आपकी प्रशंसा बढ़ेगी और आप उनका साथ अधिक समय देंगे। प्रेम जीवन में आज बड़ा कदम उठा सकते हैं, विवाह प्रस्ताव देने का भी योग है। दिन लाभदायक रहेगा और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ेगी। कुल मिलाकर यह दिन आपके लिए खास रहेगा।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – नीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक – 3
आज का दिन मिश्रित परिणाम दे सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने का मौका मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। बाहर घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। बच्चों से जुड़ी किसी सरकारी कार्यवाही में उम्मीद के अनुरूप परिणाम न मिल सकते हैं।
शुभ अंक – 27
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक – 4
आज नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है, विशेषकर सरकारी क्षेत्र में अवसर मिल सकता है। आप घर या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। मां की आँखों में कुछ तकलीफ हो सकती है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक – 5
जीवन में मधुरता और संतुलन बना रहेगा, हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। किसी पार्टी या आयोजन में शामिल होकर अच्छा समय बिताएंगे और भोजन का आनंद लेंगे। मन शांत रहेगा, लेकिन कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ भी मिल सकती हैं।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक – 6
आप कुछ नया सीखने की इच्छा करेंगे और किसी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। व्यापार से जुड़ी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। कानूनी मामलों में विशेषज्ञ की सलाह बेहद आवश्यक है, वरना स्थिति बिगड़ सकती है। दिन अप्रत्याशित लाभ देने वाला रहेगा।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक – 7
युवाओं में अपने करियर और भविष्य को लेकर उत्साह बढ़ेगा। शुभचिंतकों की ओर से उचित समय पर सहयोग मिलेगा। आप परंपरागत रास्तों से हटकर नया मार्ग चुनने का मन बनाएंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – हल्का हरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक – 8
आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि निजी विषय आपको चिंतित कर सकते हैं। कोई अप्रिय स्थिति सामने आ सकती है, जिससे मन परेशान होगा। धोखाधड़ी से बचकर रहें और अपने काम को ध्यान से करें। अच्छे लोगों से संपर्क बढ़ाने की कोशिश करें। शाम होते-होते हालात सुधर जाएंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक – 9
आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। कामकाजी लोगों को कड़ी मेहनत के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले। कई क्षेत्रों में खुद को साबित करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हल्का लाल




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें