फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 21 November: अंक 5 के लिए पदोन्नति, अंक 9 के लिए निवेश योजना, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 21 Nov 2025 12:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
21 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
21 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-1
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। किसी शुभ अवसर या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी भी कार्य में जल्दीबाजी से बचें, अन्यथा परिणाम अच्छे नहीं होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-2
लव रिलेशन के मामले में दिन उतना अच्छा नहीं है जितनी उम्मीद थी। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। संतान की पढ़ाई या कैरियर में अधिक खर्च हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं की रूपरेखा बनेगी। गलत धारणा अपने मन में न रखें, सकारात्मक सोच अपनाएं।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-3
आज आपके लव रिलेशन के बारे में घर वालों को पता चल सकता है, जिससे परिवार में तनाव हो सकता है। संपत्ति खरीदने का अवसर आएगा। संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाईयों में विवाद हो सकता है। सगाई और संबंधों में सावधानी बरतें, वरना टूट-फूट और खटास आ सकती है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-4
अपने करियर में समझौता न करें। प्रेम संबंध को मित्रों के साथ शेयर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। व्यापारिक फैसले खुद लेना बेहतर रहेगा। पति-पत्नी के बीच थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-5
आज का दिन खुशहाली भरा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या बदलाव के अच्छे अवसर हैं। किसी रिश्तेदार के साथ यात्रा संभव है। भौतिक वस्तुएं खरीद सकते हैं। पुराने रोगों से राहत मिलेगी, लेकिन स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-6
आपकी कार्यक्षमता आज पूरी तरह से प्रभावशाली रहेगी। जिस काम के लिए प्रयासरत थे, वह बिना रुकावट पूरा होगा। जरूरतमंदों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं दान में दे सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-7
आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचने में माहिर रहेंगे। व्यापारिक तौर पर रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। संतान से खुशखबरी मिलेगी। आज की यात्रा मनोरंजन और आनंददायक हो सकती है। लव रिलेशन में सोच-समझकर निर्णय लें, नहीं तो बाद में पछतावा हो सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – मजेंटा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-8
आप अपने साथी को गिफ्ट या उपहार दे सकते हैं। अनावश्यक विवाद से बचें। बच्चों पर ध्यान दें। साझेदारी में नुकसान हो सकता है। सुंदरता बनाए रखने के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-9
आज आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा। विवाह के अवसर बन रहे हैं। भविष्य के निवेश और योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – गोल्डन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें