फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 20 Nov: मूलांक 4 वालों को मिलेगा फायदा, मूलांक 8 वाले रहें सतर्क,पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 20 Nov 2025 07:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
20 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
20 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
जीवनसाथी से अनावश्यक बहस करने से बचें। - फोटो : amarujala
अंक 1
आज मूलांक 1 वाले दिन की शुरुआत उत्साह के साथ करेंगे और काम निपटाने की ऊर्जा भी महसूस होगी। लेकिन बीच-बीच में कुछ दिक्कतें आने से मन अशांत हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा, बस से जीवनसाथी से अनावश्यक बहस करने से बचें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
आज विवादों से दूरी बनाकर रखें। - फोटो : amarujala
अंक 2  
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी है। खर्चे बढ़ने की आशंका है, ऐसे में बजट में संतुलन बनाए रखना ही हितकर होगा। किसी बात को लेकर उलझन या भ्रम की स्थिति भी बन सकती है। आज विवादों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में किसी दबाव या मानसिक तनाव जैसी स्थिति महसूस हो सकती है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
नए कार्यों को पूरा होने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है। - फोटो : amarujala
अंक 3
मूलांक 3 वाले आज काम-काज में काफी व्यस्त रहेंगे, परंतु मेहनत के अनुसार लाभ थोड़ा कम मिलने की संभावना है। मन की बात किसी से कहने में झिझक हो सकती है, जिससे आप अंदर ही अंदर कुछ बेचैनी महसूस कर सकते हैं। खासकर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखनी चाहिए, नहीं तो छोटी समस्या बढ़ सकती है। नए कार्यों को पूरा होने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
कार्यक्षेत्र में सही निर्णय और बुद्धिमानी आपको अच्छे परिणाम दिलाएगी। - फोटो : amarujala
अंक 4
आज मूलांक 4 वालों के सामने कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप सूझबूझ और समझदारी से उन्हें संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में सही निर्णय और बुद्धिमानी आपको अच्छे परिणाम दिलाएगी। दोस्तों या सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। आज आप अपनी प्रतिभा और निर्णय क्षमता को अच्छे से प्रदर्शित कर पाएंगे।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नुकसान की संभावना है। - फोटो : amarujala
अंक 5  
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वालों को आज काम में बहुत सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी या लापरवाही से काम बिगड़ सकता है। मन में कई विचारों के चलते बेचैनी रह सकती है, लेकिन अपने मनपसंद काम करने से राहत मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नुकसान की संभावना है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
यह समय सोच-समझकर निर्णय लेने का है। - फोटो : amarujala
अंक 6
आज मूलांक 6 वालों को अपने कार्यों में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में ध्यानपूर्वक कदम बढ़ाएं, अन्यथा अधिकारियों के साथ बहस की स्थिति बन सकती है। यह समय सोच-समझकर निर्णय लेने का है। किसी व्यक्ति की वजह से तनाव या दबाव महसूस हो सकता है।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। - फोटो : amarujala
अंक 7
मूलांक 7 वालों को आज अपने कामकाज पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने काम से जुड़े मुद्दों पर विचार करेंगे और जरूरत पड़े तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों से जुड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है। जल्दबाजी में बिल्कुल भी निर्णय न लें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में परेशानी या देरी जैसी स्थिति बन सकती है। - फोटो : amarujala
अंक 8
मूलांक 8 वालों का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में परेशानी या देरी जैसी स्थिति बन सकती है। जोखिम भरे फैसले आज टाल दें। वक्त थोड़ा प्रतिकूल चल रहा है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
व्यापारिक क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। - फोटो : amarujala
अंक 9
आज मूलांक 9 वालों को हर काम बहुत सावधानी से करना होगा। व्यापारिक क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नया काम शुरू किया है तो शुरुआती परेशानियों के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य के मामले में विशेष रूप से खानपान पर ध्यान दें। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए मसालेदार भोजन से बचें।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें