फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: करियर को लेकर परेशान रहेंगे इन मूलांक के लोग, जानें अपना दैनिक अंक ज्योतिष फल

Tue, 02 Dec 2025 06:59 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
02 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
2 December Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में तकनीकी बदलाव लाभकारी होंगे। निवेश के क्षेत्र से अच्छी धनराशि प्राप्त होने से कोई वस्तु खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। हालांकि, कोर्ट का मामला आपके पक्ष में जा सकता है। विवादों में उलझने से बचना होगा। रिश्तों में आपके एकतरफा प्रयास प्रेम में दिक्कत पैदा कर सकते हैं। निवेश से भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3 
मूलांक 3 के लोग संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। गुरुजनों से बात कर कोई बड़ा फैसला इस समय लेंगे। आप यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। नए स्रोतों से धन प्राप्ति की भी संभावना बनी हुई है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4 
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा हो सकता है। नए काम का प्रारंभ करने के लिए अनुभवी से बात करें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वालों को सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। हालांकि, आपकी आय में इस समय बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
पूर्व में धन की बचत की थी, तो आज उससे लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में सुधार आएगा। मेहनत और सही प्रबंधन से यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा और जीवन में भी बदलाव इससे दिखाई देंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
मूलांक 6 वालों के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा दिन। कार्यक्षेत्र में समझदारी से काम लें और वित्तीय निर्णय अनुभवी के सहायता के साथ लेना उचित रहेगा। नई जिम्मेदारियां कार्यक्षेत्र में मिल सकती हैं। परिस्थितियों को नियंत्रित कर पाएंगे।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे केस आपके पक्ष में हो सकते हैं। आपके काम से आपको एक अलग पहचान मिलेगी। दोस्तों के साथ आज आप काफी समय बिताएंगे। छात्रों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है।
शुभ अंक -15
शुभ रंग -पीला

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
व्यापार में आए बदलावों का आपको लाभ होगा। मार्केट में अलग पहचान मिलने से लोग आपके काम-काज में की जमकर सराहना करेंगे। अच्छे निवेश के अवसर भी मिल सकते हैं। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
मूलांक 9 वालों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, विवाह योग्य लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना भी है। दोस्तों के साथ पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें