फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 01 December: मूलांक 2 वालों को मिलेगा लाभ, 5 को उन्नति, जानें अपना दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 01 Dec 2025 06:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
01 december ka ank jyotish - फोटो : amar ujala
01 December Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
निवेश के लिहाज से आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज से जुड़ी यात्रा हो सकती है। अपने मेहनत से प्राप्त की गई सफलता का आनंद उठाएंगे। पुराने अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 34
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। साथी या परिवार के साथ मेलजोल बढ़ेगा। नया घर, दुकान या संपत्ति खरीदने का अवसर मिल सकता है। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसकी वापसी होगी।
शुभ अंक: 64
शुभ रंग: सुनहरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
अपने अधिकारों और शब्दों का सही इस्तेमाल करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यस्थल पर तनाव बना रह सकता है।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज निर्णय लेने की क्षमता आपके पक्ष में रहेगी। नई तकनीकों या तरीकों में सफलता मिलने की संभावना है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: भूरा

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला हल हो सकता है। निवेश के लिए नई योजना पर विचार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर में नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
शुभ अंक: 86
शुभ रंग: सफेद

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। यात्रा से धन लाभ होगा। संगीत, नृत्य या संवाद से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: पीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
काम के प्रति अत्यधिक उत्साहित न हों। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी प्रयास जारी रखना होगा। छात्रों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
परीक्षा या प्रतियोगी प्रयासों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति या समाज सेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
सेहत पर ध्यान दें। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बिताने से पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट या काम में हिस्सा मिल सकता है। करियर में मेहनत सफल होगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: बैंगनी



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें