फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 19 October: मूलांक 3 वालों के जीवन से आज दूर होंगी सभी मुश्किलें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 19 Oct 2025 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
19 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
19 October Ka Ank Jyotish: आज 19 अक्टूबर, रविवार का दिन है और साथ ही छोटी दिवाली का शुभ अवसर भी है। 19 तारीख का मूलांक 1 बनता है (1+9=10, 1+0=1), जिसका स्वामी ग्रह सूर्य होता है। चूंकि आज रविवार भी है, इसलिए सूर्य का प्रभाव सभी मूलांक वाले जातकों पर विशेष रूप से रहेगा। यह दिन आत्मविश्वास, उत्साह और नई ऊर्जा से भरा हुआ माना जा रहा है।
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। कार्यस्थल पर सभी कार्यों में सफलता मिल सकती हैं। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रिश्तों में थोड़ी अधिक समझदारी दिखाने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
किसी नए काम की शुरुआत आज करेंगे। साथी का साथ व सहयोग बना रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी समस्याओं से बचने के लिए सावधानी बरतें। बिजनेस की परेशानियों का आज समाधान निकलेगा। सेहत में सुधार के लिए ध्यान की आवश्यकता होगी। धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल पर चल रही मुश्किलें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अपने बॉस के साथ संवाद में कठिनाई हो सकती है। निवेश करने के लिए आज दिन शुभ है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
करियर में सफलता के लिए अपने कार्यों में नए दृष्टिकोण अपनाएं और धैर्य बनाए रखें। ईमानदारी से किए गए प्रयास आपकी अच्छी छवि बनाएंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। यात्रा के योग है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
परीक्षा में सफलता प्राप्त होने की अधिक संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आपके लिए उचित रहेगा। आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। यदि किसी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह इच्छा आज पूरी होगी। सिंगल लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की भी आवश्यकता है। छात्रों की परीक्षा के परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। कोई पुरानी समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। यदि किसी कॉलेज में दाखिला लेना चाह रहे हैं, तो दस्तावेजों में गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपको वाणी पर थोड़ा संयम बनाए रखना होगा। खास बात यह है कि आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ा रहेगा। सामाजिक और प्रेम संबंधों से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। मानसिक शांति बनाए रखें। प्रेम संबंधों में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा।नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉयलेट

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें