फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 18 October: मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 18 Oct 2025 08:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: आज 18 अक्टूबर, शनिवार को मंगल और शनि दोनों ग्रहों का प्रभाव रहेगा। मूलांक के स्वामी मंगल हैं, जबकि शनिवार का स्वामी शनि होता है। ऐसे में आज के दिन ऊर्जा और कर्म का संतुलन बना रहेगा।
 
विज्ञापन
1 of 10
18 October Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
18 October Ka Ank Jyotish: आज 18 अक्टूबर, शनिवार का दिन है। अंक ज्योतिष के अनुसार 18 तारीख का मूलांक (1+8) 9 बनता है, जिसका स्वामी ग्रह मंगल है। साथ ही शनिवार होने के कारण शनि ग्रह का प्रभाव भी रहेगा। ऐसे में आज के दिन शनि और मंगल दोनों ग्रहों का संयुक्त असर सभी मूलांक वाले जातकों पर दिखाई देगा। इस योग के कारण दिन ऊर्जावान और कर्मप्रधान रहने की संभावना है।
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज कार्य और व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। कोई नया ऑर्डर या ऑफर मिलने की संभावना है। हालांकि, अनावश्यक बहस या कहासुनी से बचना जरूरी होगा।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
नई नौकरी या अवसर का योग बन रहा है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और दांपत्य जीवन में तालमेल सुधरेगा। धन का आगमन होगा, लेकिन बचत मुश्किल हो सकती है। शाम का समय दोस्तों के साथ हंसी-ठिठोली में बीतेगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लेमन

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
काम को लेकर थोड़ी मानसिक असमंजस की स्थिति रह सकती है। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और सतर्कता बरतें। खुद को सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी हो सकती है। मेहनत भरपूर करेंगे लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलेंगे। पुराने परिचितों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन मेहनत मांगता है। अपनी योग्यता के दम पर सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन काम को पूरा किए बिना संतुष्टि नहीं मिलेगी। लगन और समर्पण से कार्य सफल होगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
बिज़नेस में थोड़ी चुनौतियों के बावजूद सफलता संभव है। व्यापार में विस्तार की कोशिश करेंगे, लेकिन पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में खर्च की अधिकता रहेगी। घर की ज़रूरतों के लिए कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं। ऑफिस के काम को लेकर थोड़ा दबाव रह सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – मजेंटा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
 अंक  8
आज कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। बच्चों की सेहत विशेष ध्यान मांग सकती है, खासतौर पर पाचन से जुड़ी समस्याओं पर नजर रखें। दिन भर परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक  9
परिवार में बड़ों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नई चीजों की खरीददारी का योग बन रहा है। आप पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे और अधिकारियों से सराहना मिल सकती है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें