फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 19 Nov : इन 5 मूलांक के लोग काम को लेकर रहें अलर्ट, बढ़ सकती हैं समस्याएं

Wed, 19 Nov 2025 06:59 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
19 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
19 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज आप वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। घर में किसी व्यक्ति के आने से खुशियां बनी रहेंगे। इस दौरान व्यापार में मंदी का सामना करेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसकी प्राप्ति आज होगी। संतान से संबंधित कोई समस्या चिंता का कारण बन सकती है।
शुभ अंक- 64
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
कार्यक्षेत्र में किसी कार्य विशेष के लिए सम्मान से नवाजा जा सकता है। इससे प्रभाव में वृद्धि और छवि निखर के सामने आएंगी। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि संभव है। धन प्राप्ति होगी। परंतु धन लेन-देन और सौदों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3 
मूलांक 3 वालों के लिए दिन कठिनाईयों भरा रहेगा। आपको कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम से जुड़े निर्णय लेने में आपको धैर्य और संयम के पेश आना होगा। यात्रा आज कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। करियर बनाने के लिए प्रयास आपको अधिक करने होंगे। कठिन समय में दोस्तों का साथ आपको मिलेगा। नौकरी के प्रयासों से अवश्य कामयाबी मिलेगी। दांपत्य जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5 
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। काम में उलझन महसूस करेंगे। परंतु कोई भी फैसला लेने से पहले अपने दिल की सुनें। बाजार में आपकी साख मजबूत होगी। अपने रिश्ते को सुधारने के लिए पहल कर सकते हैं। कुछ बड़े खर्च अचानक आ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
पुरानी कुछ चली आ रही बातों से नौकरी बदलने का निर्णय आप लेंगे। करियर को नई दिशा और ग्रोथ के लिए मन परेशान हो सकता है। इस दौरान मन की भावनाएं उजागर करने के लिए खास व्यक्ति से मिलेंगे। नए मित्र भी बनेंगे। 
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 19

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
व्यापार में बढ़ती सफलता के चलते आप अभी किसी बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों से व्यापारिक एग्रीमेंट न करें। किसी भी निर्णय से पहले परिवार की सलाह अवश्य लें। आज कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला हल होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8 
दिन आपके लिए खास रहने वाला है। घर में आपके द्वारा लिए गए फैसलों की तारीफ होगी। आप दुकान खोलने या नया कारोबार करने का सपना पूरा करने में जुटे रहेंगे। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। व्यवसाय कौशल बढ़ेगा।
शुभ अंक- 86
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
जीवन में कलह बढ़ सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहे। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कारोबार में निवेश सोच-समझ कर करना उचित रहेगा।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - स्लेटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें