फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 18 November : चुनौतियों से भरा रहेगा इन मूलांक वालों के लिए दिन, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल

Tue, 18 Nov 2025 07:09 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
18 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
18 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि वाला रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह आप तालमेल बिठाने में सफल होंगे। इस समय व्यापार की अगर शुरुआत करेंगे, तो उसके विस्तार पर काम करेंगे। करियर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
मूलांक 2 वालों के प्रभाव में वृद्धि होगी और आपके सौंदर्य में निखार आ सकता है। इस दौरान कला से जुड़े लोगों के लिए विशेष दिन रहेगा। आप निवेश के लिए घर वालों की सलाह लेंगे। व्यापार के लिए अनोखी पहल कर सकते है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3  
आज दिन चुनौतियों भरा रहेगा लेकिन जीवन के इस कठिन समय में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक संबल देगा। कामकाज में थोड़ा ध्यान दें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। लोग आपकी बातों का अर्थ गलत निकाल सकते हैं परंतु आप स्थिति के प्रति धैर्यवान बने रहें।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज दिन करियर के लिहाज से शुभ रहने वाला है। प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होगी। आपको विदेश यात्रा का प्रस्ताव प्राप्त होगा। मन में कुछ चीजों को लेकर उलझनें रहेंगी परंतु साथी के साथ समय बिताकर आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
मूलांक 5 वालों के लिए दिन प्रॉपर्टी और धन संबंधी मामलों में मनचाही सफलता वाला रहेगा। निवेश में भी उच्च परिणाम की संभावना बनी हुई है।  दांपत्य जीवन में भावनात्मक समझ जरूरी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक - 8
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
घर और बाहर दोनों जगह काम अधिक होने पर मन चिड़चिड़ा रहेगा। निवेश में धैर्य से काम लेने पर सफलता निश्चित है। व्यापार में नए मौके न मिलने पर आपको प्रयास जारी रखना है। हालांकि, इस दौरान यात्रा करना आपके लिए शुभ रहेगा। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
मूलांक 7 वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको हर क्षेत्र में शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। दिन आपकी कला के क्षेत्र में नए अवसर लेकर आया है।। लव पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए आत्मनिरीक्षण और गहराई से सोचने वाला साबित होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
मूलांक 8 के लोग नए लोगों से मिलकर किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करेंगे। आपको सबका साथ मिलने से प्रसन्न तो होगी ही साथ ही प्रभाव में भी वृद्धि संभव है। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे 
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अक 9
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा कोई नुकसान हो सकता है। मन परेशान होने पर जीवनसाथी या किसी करीबी से बात करके राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी खास बात से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - गुलाबी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें