फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 17 October: करियर में बदलाव से गुजरेंगे 4 अंक वाले, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 17 Oct 2025 07:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के भविष्य का अंदाज़ा मुख्य रूप से उसके मूलांक पर आधारित होता है, जिसे उसकी जन्म तिथि से तय किया जाता है। मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच, और जीवन की दिशा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।
विज्ञापन
1 of 10
17 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
17 October Ka Ank Jyotish: आज शुक्रवार, 17 अक्तूबर है। 17 तारीख का योग (1 + 7) करने पर मूलांक 8 बनता है, जिसका स्वामी ग्रह शनि होता है। वहीं, शुक्रवार का स्वामी ग्रह शुक्र है। ऐसे में आज के दिन सभी मूलांक वालों पर शनि और शुक्र दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव दिखाई देगा। यह दिन कर्म, अनुशासन, सौंदर्य और विलासिता से जुड़ी ऊर्जा लेकर आया है। 
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आर्थिक मामलों में थोड़ी गिरावट आ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा क्योंकि अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यापार में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं या जोखिम उठा सकते हैं, जो वर्तमान में अनिश्चित दिखे, लेकिन आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। जो विद्यार्थी या युवा इंटरव्यू देने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अधिक मेहनत और मानसिक तैयारी की जरूरत होगी। आत्मविश्वास बनाए रखें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लेमन
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
संपत्ति में निवेश के लिहाज से यह दिन अच्छा है और आर्थिक स्थिति भी आपकी अपेक्षा से बेहतर बनी रहेगी। कुछ लोग शोध, अनुसंधान या किसी गूढ़ विषय में गहराई से व्यस्त रह सकते हैं। यह समय बौद्धिक विकास और आत्ममंथन के लिए भी उपयुक्त है। हालांकि, सेहत के मोर्चे पर थोड़ी सावधानी बरतें। सिर पर चोट लगने या वायरल बुखार की संभावना हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा यदि संयम और सतर्कता अपनाई जाए।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मस्टर्ड

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आर्थिक लाभ मिलने के पूरे योग हैं। लेकिन सतर्क रहें, क्योंकि कुछ गलत प्रवृत्ति के लोग आपके संपर्क में आ सकते हैं जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं। इनसे दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा। पारिवारिक रिश्तों में जो गलतफहमियां थीं, वे अब दूर हो सकती हैं। प्रियजनों के साथ समय बिताने से मन शांत होगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत और प्रयासों को और बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव की संभावना है। नौकरी या व्यापार में नई योजना या बदलाव के संकेत हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह उपयुक्त समय है प्रयास जारी रखें। घर-परिवार की कोई समस्या आज मन को विचलित कर सकती है, जिससे एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। जीवनसाथी का बर्ताव कभी सहयोगी और कभी उदासीन हो सकता है, इसलिए समझदारी से रिश्ता संभालें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पिंक
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेगा। आप किसी कार्य को पूरे उत्साह से पूरा करना चाहेंगे, लेकिन दिन में कुछ समय के लिए आलस्य भी घेर सकता है। दांपत्य जीवन में खर्चों को लेकर मनमुटाव संभव है, अतः संवाद में स्पष्टता और नरमी रखें। सरकारी क्षेत्र या होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी नए काम या ऑर्डर के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आंखों में जलन या संक्रमण हो सकता है, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: डार्क ग्रीन
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
दिन की शुरुआत में ही शारीरिक थकान का अनुभव हो सकता है। कार्यों को धीमी गति से लेकिन सोच-समझकर करें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाने के लिए अच्छा दिन है, अपनों से जुड़ने का प्रयास करें। आर्थिक फैसलों में जल्दबाज़ी न करें, योजनाओं पर ठोस विचार करें क्योंकि आने वाला समय आपके लिए बेहद लाभकारी और शुभ संकेत लेकर आ रहा है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
घर-परिवार के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनों के लिए समय निकाल सकेंगे और उनकी जरूरतों को समझ पाएंगे। बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, जिससे मानसिक संतुष्टि भी मिलेगी। आज अगर आप दृढ़ निश्चय और मेहनत से काम करें, तो अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। हालांकि सरकारी कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। प्रेमी या प्रेमिका का साथ मिलेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: ग्रे

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति और आंतरिक संतुष्टि लाएगा, विशेषकर यदि आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि से जुड़ें। हालांकि वित्तीय और सरकारी कामों में देरी हो सकती है, जिससे थोड़ा असंतोष हो सकता है। खर्चों में वृद्धि से रिश्तों में तनाव आ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। घरेलू समस्याएं अब धीरे-धीरे सुलझने लगेंगी। परिवार के लिए भविष्य की नई योजनाएं बन सकती हैं। शॉपिंग का योग है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: मैरून
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपको अपने स्वभाव पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी पर भी अपनी बात थोपने या मनमानी करने की कोशिश न करें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। दिन भर आप व्यर्थ के कार्यों में उलझे रह सकते हैं, जिससे समय की बर्बादी हो सकती है। कोई अड़चन अचानक सामने आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखें,विशेषकर ब्लड प्रेशर के रोगियों को। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, संवाद बनाए रखें।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: लाल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें