फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 16 Oct : किस मूलांक को मिलेगा धन लाभ, किसे मिलेगा प्यार में धोखा? पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 16 Oct 2025 07:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
16 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
16 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन मेहनत से भरा रह सकता है। करियर में सफलता के लिए लगातार प्रयास ज़रूरी होंगे। कुछ मामलों में असंतुष्टि हो सकती है, लेकिन एकांत में थोड़ा समय बिताना और जीवनसाथी से मन की बात शेयर करना सुकून देगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। काम में मेहनत और लगन से पहचान मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा। नई जगह जाने या कोई नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। कामकाज में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और आपकी मेहनत की सराहना भी होगी। सफलताएं मिलेंगी और जीवन में स्थिरता के साथ सुख-संपन्नता बढ़ेगी।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
परिवार से जुड़ी कुछ छोटी परेशानियाँ सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी से हालात संभल जाएंगे। तनाव से बचें और संयम रखें। भाई-बहनों का साथ मिलने से राहत महसूस होगी।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसलों से धन लाभ होगा। व्यापार में निवेश से फायदा हो सकता है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मन को प्रसन्न करेगा।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
दिन अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यस्थल पर किसी मित्र या सहयोगी के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। सतर्क रहें। आर्थिक लाभ के योग हैं और आमदनी बढ़ने की संभावना भी है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। हालांकि, खर्चे भी बढ़ सकते हैं, इसलिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। घर-परिवार में समय अच्छा बीतेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दिनभर खुशमिजाज रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कामकाज को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी और जीवनसाथी के साथ भी अच्छे पल बिताएंगे।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना ज़रूरी होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं और कुछ बेवजह के खर्च भी परेशान कर सकते हैं। ऐसे में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें