फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 3 और 9 वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास और धन, जानें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 16 Nov 2025 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
16 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
16 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
मूलांक 01 वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला और सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आपको बाधाओं कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में धन को लेकर मन में कुछ चिंता रहेगी। आज के दिन आपको अपनी सेहत की चिंता सता सकती है। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2 
मूलांक 2 के लिए आज दिन खास रहेगा। नई तरह की योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा।  नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी या वाहन लेने का सपना पूरा होता दिख रहा है। करियर को लेकर सोच-समझकर कोई कदम उठाना होगा। व्यापार की योजनाएं आज के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
मूलांक 3 के लिए धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ नया करने को मिल सकता है। आज का दिन छात्रों के लिए परीक्षा में सफलता लेकर आएगा। इस दौरान खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों को जीत हासिल होगी। घर-परिवार वालों से चल रहा विवाद आज के दिन सुलझेगा। व्यापार में अचानक धन का लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में गति और सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। हालांकि, व्यापार में विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। आज दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी। कोई बड़ा निर्णय लेना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखना लाभकारी होगा। आपको अपने सपने पूरा करने का मौका मिल सकता है। लेकिन ध्यान रखें कार्यक्षेत्र में व्यक्तिगत स्तर पर अधिक भरोसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe
अंक 6
मूलांक 6 वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अपनी बातों को सही तरीके से व्यक्त करें। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सभी कार्यों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा और पूरा सहयोग से आप नए व्यापार का प्रारंभ कर सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 20

8 of 10
numerology - फोटो : adobe
अंक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आज के दिन कोई अचानक लाभ मिल सकता है। आज आपके सामने कुछ उलझने आ सकती हैं। घर और कार्यक्षेत्र के बढ़ते काम के कारण तनाव का शिकार हो सकते हैं। चीजों के प्रति धैर्य बनाए रखें। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा।  
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - लाल

9 of 10
numerology - फोटो : adobe
अंक 8
मूलांक 8 वालों के लिए धन- संपत्ति में वृद्धि का दिन है। घर का माहौल थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। ऑफिस के लोगों से अच्छे से पेश आएंगे। आपकी मेहनत और लगन से आय से जुड़ी रुकावटें समाप्त होंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलह सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी हल होंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- आसमानी
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe
अंक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज निवेश को लेकर भी नई योजनाएं बनाएंगे। इस दौरान किसी परीक्षा का परिणाम आ सकता है। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आपके रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। आप परिवार में चल रहे विवाद को आज बातचीत से सुलझाएंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें