फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 5 वालों को होगी धन की प्राप्ति और नौकरी में मिलेगा सम्मान, पढ़ें अंक ज्योतिषफल

Wed, 15 Oct 2025 06:50 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
15 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
15 October Ka Ank Jyotish: आज 15 अक्टूबर, बुधवार का दिन है। अगर हम आज की तारीख 15 को जोड़ें (1 + 5), तो इसका मूलांक 6 बनता है, जिसका स्वामी ग्रह शुक्र होता है। साथ ही बुधवार का दिन होने के कारण बुध ग्रह का भी प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज का दिन शुक्र और बुध दोनों के संयुक्त प्रभाव में बीतेगा, जो कुछ मूलांकों के लिए धन, रिश्तों और संचार से जुड़ी अच्छी संभावनाएं लेकर आ सकता है।

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 


Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जाने के योग है। मित्रों के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे, जिससे पुराने साथियों से मुलाकात होगी। निवेश को लेकर योजनाएं सफल होती दिखेंगी।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
प्रमोशन के लिए अपने बॉस से बात करेंगे, जिसका परिणाम सकारात्मक आ सकता है। लेकिन व्यापार करने वालों को नए लोगों को जुड़ने से बचना चाहिए। इस दौरान परिवार वालों के लिए नया वाहन भी लेकर आप सकते हैं। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3 
आज का दिन उलझनों भरा रहेगा और कार्यक्षेत्र में खुद की बातों को व्यक्त करने में संकोच महसूस हो सकता है। हालांकि, प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। आत्मविश्वास बढे़गा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4 
आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी के लिए अगर अप्लाई किया हुआ था, तो अच्छा जवाब आ सकता है। जीवन में कुछ नए बदलवों को आप महसूस करेंगे। हालांकि, भाईयों के साथ मिलकर आज आपका मन नए काम शुरू करने को इच्छुक होगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज समय अनुकूल है। मार्केट में अटका धन निकलेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। कला में निखार आएगा और कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में सम्मान की प्राप्ति भी संभव है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा। अगर चलने में समस्याएं आ रही थी, तो वह परेशानियां दूर होंगी। इस समय वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। व्यापार में मित्रों का साथ बना रहेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी 

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इस दौरान नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे और रिश्तों में गलतफहमी भी आज दूर होगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8 
आपके विचारों को लोग गंभीरता से लेंगे। कार्यों में वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। कुछ अनजानी रुकावटें जो काम में आ रही थी, तो वह दूर होगी। इस समय आप कोई बड़ा निवेश करने का प्लान करेंगे।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आर्थिक मामलों में संयम बनाए रखें। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। परिवार वालों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें