फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish : इन 4 राशि : इन मूलांक वालों को करियर में मिलेगी तरक्की और नौकरी में होगा प्रमोशन

Sat, 15 Nov 2025 07:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
15 November Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
15 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें। आज छात्र वर्ग के लोग मानसिक तनाव से बचें। कार्यों में जूनियर और सीनियर दोनों का ही पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2 
मूलांक 2 वालों के लिए समय खास रहेगा। नए अवसर नौकरी के आपको मिलेंगे। इस समय दिमाग में जो है, उसे दूसरों से शेयर करें। व्यापार को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3 
आपके लिए दिन आज आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। नए काम की शुरुआत करने से पहले परिवार का सहयोग मिलेगा। इस दौरान यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे और आपकी अंदर उत्साह भरपूर रहेगा। विवाह के लिए अच्छा प्रस्वात भी सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं। पुरानी बातों का भार कम होने से यह समय आपको मानसिक शांति दे सकता है। अपनी कला को प्राथमिकता दें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह खुशियां मिलने से कुछ नए काम की ऊर्जा मन में बनी रहेगी। हालांकि, किसी भी वस्तु की खरीदारी करने से पहले बजट का ध्यान रखें। रचनात्मक पहलू के बारे में जानेंगे। आपका दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉयलेट
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। समाज में अलग पहचान बनाने के लिए नए-नए प्रयास आप करेंगे। इस समय आपको सबका साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में प्राप्त होगा। हालांकि, निवेश के लिए नई योजनाओं का हिस्सा भी आप बनेंगे। आपके सुख और सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7 
पुरानी चीजों को सोचकर मन दुखी रहेगा। किसी पुस्तक की खरीदारी आप करेंगे। इस अवधि में किसी विषय को लेकर आपको छानबीन और उसका मूल्यांकन करना होगा। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8 
मन को शांत रखने के लिए झुकाव आध्यात्मिक दिशा की ओर रहेगा। अपने सपनों को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। रिश्तों में संयम रखें, कोई बात बढ़ सकती है। आपकी उपलब्धियों के लिए किसी विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। अपने परिवार के प्रति अधिक भावुक रहेंगे। चुनौती का डटकर सामना करेंगे। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें