फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 14 November: इन मूलांक वालों को नौकरी में मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अंक राशिफल

Fri, 14 Nov 2025 07:36 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
14 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
14 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आपके अटके काम पूरे होने से लेकर विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। सिंगल लोग क्रश के साथ मुलाकात करेंगे। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज नृत्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। विदेश यात्रा के लिए किसी दस्तावेज का काम करेंगे। आपको प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है, इसलिए कार्यों में आ रही बाधाओं को भी झेलना पड़ सकता है। प्रेम जीवन को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज मूलांक 3 वालों की सेहत अच्छी रहेगी। आपकी नींद पूरी होने से मन प्रसन्न रहने वाला है। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साथियों के नए-नए विचार आपके कार्य को आसान बना सकते हैं। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
कामकाज थोड़ी धीमी गति से चलेगा, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी और रिश्तों में समझदारी दिखाई देगी, जिससे संबंध और मजबूत होंगे। कोई शुभ समाचार आज आपको मिल सकता है।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
सेहत का खास ख्याल रखें अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। माता पिता या सलाहकार के साथ एक यात्रा की संभावना है। इस दौरान बिजनेस को आगे ले जाने के लिए आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धैर्य से काम लेने पर सफलता निश्चित है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
व्यापार में अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। बढ़ी हुई आय या कोई अप्रत्याशित लाभ संभव है। छात्रों को किसी ट्रिप पर जाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान मार्केटिंग सेक्टर में काम करने वालों की लाभ की संभावनाएं अधिक बनी रहेंगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आप अपने कारोबार को विस्तार देने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर और बाहर दोनों जगह प्रेम और सम्मान की प्राप्ति संभव है। धैर्य से काम लेने पर रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के प्रति आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। इस दौरान घर में मांगलिक उत्सव की प्लनिंग भी हो सकती हैं। विवाह के योग है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
परीक्षा को लेकर घर से अपेक्षित सहयोग मिलना मुश्किल हो सकता है, जिससे मन परेशान होगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। घर-परिवार के आई आर्थिक परेशानियां दूर करने में आप कामयाब रहेंगे। मुलांक 8 वालों को नौकरी का नया मौका मिलेगा ।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 5
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9  
आज स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याएं हो सकती हैं। आपको कार्यस्थल पर किसी भी मतभेद को बढ़ाने की बजाय शांतिपूर्वक हल करना होगा। व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस समय लोग आपके साथ हंसी-खुशी समय बिताने के लिए लालायित रहेंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें