फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 13 November: इन 2 मूलांक वालों को होगी सेहत से जुड़ी समस्याएं, पढ़ें अंक राशिफल

Thu, 13 Nov 2025 07:33 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
13 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
13 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1 
वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। धन खर्च होने के साथ-साथ कमाने के भी अवसर आपको मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर मूलांक 1 वालों को सुकून मिलेगा। कला कौशल में निखार आएगा।
शुभ  अंक- 26
शुभ  रंग-सैफ्रॉन
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2 
संपत्ति के मामलों में अपने खास मित्रों से चर्चा करेंगे। व्यापार में आई मंदी का सामना परिवार के सदस्यों के साथ करेंगे। इस दौरान अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3 
आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान यात्रा करना आपके लिए शुभ रहेगा। नए लोगों से मिलकर किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करेंगे। कुल मिलाकर आत्मनिरीक्षण और गहराई से सोचने का दिन है। लव पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे 
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 के लोग संवेदनशीलता के साथ अपने रिश्ते को निभाएं। आपको भावनाओं में बहकर कोई भी काम नहीं करना है। सफलता में आ रही बाधाएं आपके प्रयासों से दूर होंगी। निवेश में धन लाभ से जुड़ी अटकी योजना पूरी होगी।
शुभ अंक- 75
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें। जीवनसाथी से अनबन होने से काम प्रभावित होगा। सिंगल लोगों का आज आत्मविश्वास बढे़गा। पुराने अधूरे काम भी आज पूरे हो सकते हैं। कोई उपहार मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। सहयोगी से बातचीत से मानसिक राहत मिलेगी। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज पुरानी बातों को लेकर घर वालों से बात करेंगे। किसी निर्णय पर आने से आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। हालांकि, मूलांक 6 वालों के लिए निवेश करने के लिए समय उत्तम है। व्यापार में समझदारी से काम लें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - गुलाबी

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। आपको वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। साझेदारी में काम करने के नतीजे फलदायक होंगे। हालांकि, जीवनसाथी या किसी करीबी से बात करके राहत मिलेगी।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज आपके प्रेम जीवन में कुछ अनबन या गलतफहमियां हो सकती हैं। आप धैर्यवान बने रहें। घरेलू मामलों में भी सतर्कता रखें। इस समय छात्रों को अच्छे अंक के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का अनुकूल समय होगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग-हरा
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
आज आपके लिए लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे। यात्रा कर सकते हैं। आपकी सेहत खराब हो सकती हैं। आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें