फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: इन 3 मूलांक वालों की करियर को लेकर बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें अंक राशिफल

Wed, 12 Nov 2025 07:17 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
12 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
12 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। आपको आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिस कारण धन खर्च अधिक होगा। हालांकि, सिंगल लोगों के लिए दिन रोमेंटिक हो सकता है। जीवनसाथी से आपकी मुलाकात संभव है।
शुभ अंक-19
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
करियर को लेकर मन परेशान रहेगा। निवेश में भी कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। धैर्यवान बने रहना आपकी समस्याओं को हल कर सकता है। इस दौरान आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।
शुभ अंक- 98
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
मूलांक 3 वालों के लिए समय खुशियों से भरा रहने वाला है। आपका अटका काम पूरा हो सकता है। परीक्षा के अच्छे परिणाम आने से करियर को नई दिशा देने में कामयाब रहेंगे। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ और मानसिक रूप से खुश महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-सफेद
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 वालों के व्यापार में मंदी आ सकती है। आपको योजनाओं के प्रति थोड़ी सावधानी रखनी होगी और फिजूल खर्च से बचें। परंतु करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विवाह के लिए अच्छा प्रस्वात भी सकता है। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
पुरानी बातों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे, जिनके साथ जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। ध्यान और योग से मन को शांति दें।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
कुछ पुराने कार्यों के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन खरीदने की योजनाएं सफल होती दिखेंगी। आप जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी मनोरंजन से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। असाइनमेंट के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ रंग-पीला
शुभ अंक-30

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज दिन सामान्य रहेगा। परिवार का साथ सहयोग बना रहेगा। मूलांक 7 की महिलाएं खरीदारी करने जा सकती हैं। हालांकि, हल्के तनाव के साथ प्रेम-संबंध में मिठास बनी रहेगी। छात्रों को क्रोध व झगड़े से बचना होगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आपके लिए यह समय लाभ के अवसरों से भरा रहेगा। व्यापार का प्रारंभ करने की कामना पूरी होती दिख रही है। मार्केट में अटका धन मिलने से मन खुश होगा। निवेश की नई योजनाओं का हिस्सा बनेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आपके घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आप अपने बच्चों से दोस्ताना रिश्ता रखेंगे। समय आपके पक्ष में है। घर से दूर रहने वालों को परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की संभावना भी बन रही है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें