फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 12 October: मूलांक 6 और 7 वालों का दिन हो सकता है चुनौतीपूर्ण, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 12 Oct 2025 06:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: आज 12 अक्टूबर है, जो रविवार का दिन है। 12 तारीख होने के कारण आज का मूलांक 3 बनता है (1+2 = 3), जिसके स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) माने जाते हैं। साथ ही आज रविवार होने की वजह से दिन के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इस तरह आज का दिन गुरु और सूर्य  दोनों ग्रहों के प्रभाव में रहेगा। इसलिए आज सभी मूलांक वाले लोगों पर गुरु की बुद्धिमत्ता और सूर्य की ऊर्जा का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है, जो मानसिक स्पष्टता, आत्मविश्वास और सकारात्मकता को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
12 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
12 October Ka Ank Jyotish: आज 12 अक्टूबर, रविवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार आज का दिन अंक 3 से जुड़ा है, जिसके स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) माने जाते हैं। इस कारण आज सभी मूलांकों पर गुरु का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और जो काम आपने सोच रखे थे, वो पूरे हो सकते हैं। हालांकि, गुस्से पर काबू रखना ज़रूरी होगा वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आवेदन करने का सही समय है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी तकरार हो सकती है, संयम बनाए रखें।
शुभ रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 1
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं और परिवार में कोई आयोजन प्लान हो सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता को कोई उपहार देना शुभ रहेगा, जिससे अच्छे फल मिल सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 8

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आपको आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सभी जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे और समाज में आपकी पहचान भी बढ़ सकती है। किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर बनेंगे। हालांकि, गुस्से से दूरी बनाए रखें।
शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 10
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। किसी करीबी की वजह से मन दुखी हो सकता है और मान-सम्मान में भी थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला बिना सोच-विचार न लें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना ज़रूरी होगा।
शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 15
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आपका दिन अच्छा बीतेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है और नए कमाई के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में तरक्की के योग हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 11
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ रुकावटें आ सकती हैं और खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें और बोलचाल में संयम रखें। परिवार के साथ मिलकर पूजा-पाठ करना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
 लकी नंबर: 9

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं और कुछ लोगों से विवाद होने की संभावना भी है। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। हालांकि, परिवार का साथ आपका मनोबल बढ़ाएगा।
शुभ रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 7

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज कुछ तनाव रह सकता है, खासकर आर्थिक मामलों में। खर्च बढ़ सकते हैं और पेट से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए संयम और धैर्य ज़रूरी है।
शुभ रंग: ग्रे
लकी नंबर: 5
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
व्यापार में आज लाभ मिलने के संकेत हैं। उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं लेकिन अचानक कुछ खर्च आ सकते हैं जिससे मन अशांत रह सकता है। इसका असर मूड पर भी पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर सुकून मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
लकी नंबर: 3




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें