फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: इन 4 मूलांक वालों को मिल सकता है प्रमोशन, पढ़ें आज का अंक राशिफल

Tue, 11 Nov 2025 07:06 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
11 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
11 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
नौकरी करने वालों को नई कंपनी का ऑफर मिल सकता है। आपको दफ्तर या कारोबार में टीमवर्क से अच्छे परिणाम की प्राप्ति भी संभव है। निवेश की नई योजनाओं का हिस्सा बनेंगे। किसी पुरानी दोस्ती को उजागर करने के लिए खास व्यक्ति से मिलेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 19
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कला के क्षेत्र में आगे आएंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा। यात्रा पर जाने से नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। पुरानी परेशानियों का समाधान मिल सकता है। प्रमोशन के योग है।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- गोल्डन

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज किसी यात्रा पर जाने से कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। साथी के साथ भी पुरानी बातों को लेकर मनमुटाव होगा। मूलांक 3 के लोग वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं और परिवार में शांति बनी रहेगी।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आपको घर और नौकरी में तालमेल बिठाना होगा। इस दौरान परिवार के बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे। बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों से व्यापारिक एग्रीमेंट न करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आप किसी के लिए उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि आपके परिवार में कोई विद्यार्थी है, तो उसे कलम उपहार में देना शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सेहत खराब रहेगी। प्रमोशन भी मिल सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आपके लिए दिन नए बदलाव लेकर आएगा। अचानक किसी यात्रा का योग है, जो लाभकारी सिद्ध होगी। छात्रों को मेहनत और एकाग्रता दोनों की आवश्यकता रहेगी। धैर्य और विवेक से आज सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग -लाल

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज पति- पत्नी का साथ सकारात्मक बना रहेगा। लेकिन आपको बच्चों के ऊपर राजकीय कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है। घर में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियां बनी रहेगी। पिता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – लेमन

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज भविष्य को लेकर धन निवेश की प्लानिंग करेंगे। इस दौरान छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। छात्र वर्ग के लिए समय बहुत शुभ है। पिता-पुत्र में वैचारिक मतभेद रह सकते हैं।  
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
मूलांक 9 वालों को कम्प्यूटर, मशीनरी आदि कार्य कर रहे जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपका आज किसी से विवाद भी हो सकता है। इस दौरान व्यापार करने वालों को धन हानि होने की आशंका है।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - कत्थई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें