फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 10 November: मूलांक 9 वालों को निवेश में मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अंक ज्योतिषफल

Mon, 10 Nov 2025 07:33 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
10 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
10 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1 
आज का दिन नौकरी के नए अवसर लेकर आया है। परिवार वालों के लिए नए वाहन या कोई वस्तु लेकर आ सकते हैं। इस दौरान टीमवर्क से जुड़े कामों में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। निवेश से मनचाहा लाभ होना संभव है। किसी नए काम की शुरुआत भी संभव है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
मन की कोई इच्छा पूरी होगी। आप वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। विवाह के लिए प्रस्वात आ सकता है। परंतु मानसिक रूप से अशांत होने के कारण किसी निर्णय को लेने में समय लगा सकते हैं। भाग्य का सहयोग प्रत्येक मुश्किल को टालता हुआ नजर आएगा। 
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- पीला

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन आपकी लव लाइफ में बदलाव लेकर आया है। लव पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। परिवार वालों का साथ सहयोग प्राप्त होगा। नए व्यापार का प्रारंभ आप करेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4 
निवेश के लिए समय अनुकूल है। आज आप परिवार के साथ किसी नई संपत्ति की खरीदारी की प्लानिंग करेंगे। इस दौरान कोर्ट के मामले हल होंगे। हालांकि, सत्ता-सरकार से जुड़े व्यक्ति की मदद से लाभ के अवसर मिलेंगे। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
कोर्ट-कचहरी के केस और लंबे चलेंगे। पुराना काम सिरदर्द बन सकता है। जीवनसाथी के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे।व्यापारियों को निवेश बहुत सोच-समझकर करना होगा। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6 
कर्ज जैसी समस्याओं से अगर परेशान चल रहे थे, तो वह आज दूर होगी। इस दौरान निवेश में आपके लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां नए मित्र बनेंगे।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- नीला

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
किसी काम में मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सेहत में चल रही परेशानियां भी दूर होगी। घर में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियां बनी रहेगी। अचानक लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी आप एकमत रहेंगे। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। गलतफहमियों से बचें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
प्रतिद्वंद्वियों से कड़ा मुकाबला करना होगा। किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श भी होगा। लेकिन आपको निवेश में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें