फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 09 October: मूलांक 9 वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष फल

Thu, 09 Oct 2025 06:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
09 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
09 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। काम में सफलता पाने के लिए मेहनत जरूर करनी होगी, लेकिन आपके धैर्य और लगन से सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। किसी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है जिससे कुछ अटके काम सुलझ सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। दिल से ज़्यादा दिमाग से काम लें वरना नुकसान हो सकता है। काम में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और सोच-समझकर फैसले लें। जीवनसाथी से बातचीत आपको मानसिक राहत दे सकती है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज छोटी-छोटी बातों पर ज़्यादा सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जाएंगे और कुछ फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। काम के क्षेत्र में कोई भी पुरानी गलती न दोहराएं। परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में विरोधी भी आपका साथ दे सकते हैं, जिससे आप थोड़ा चकित हो सकते हैं। सूझबूझ से आप जोखिमों को पार कर पाएंगे और ज़रूरी काम समय पर पूरे करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपकी सोच और समाज के बीच तालमेल की कमी महसूस हो सकती है, जिससे मन उदास हो सकता है। दूसरों की बातें असर डाल सकती हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए सजग और समझदार बने रहें।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज काम का दबाव ज़्यादा रहेगा और दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। इस कारण आप थोड़े थके और चिड़चिड़े हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाज़ी से बचें और पैसों के मामलों में सतर्क रहें। उधार चुकाने की स्थिति भी बन सकती है।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज छोटी-छोटी बातों पर ज़्यादा सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जाएंगे और कुछ फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। काम के क्षेत्र में कोई भी पुरानी गलती न दोहराएं। परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपको काम से जुड़ी कुछ बड़े और साहसी फैसले लेने पड़ सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ अलग और नया करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी पहचान बनेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ता और भी मजबूत होगा।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपको काम से जुड़ी कुछ बड़े और साहसी फैसले लेने पड़ सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ अलग और नया करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी पहचान बनेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ता और भी मजबूत होगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें