फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 7 को मिलेंगे सुनहरे मौके, 9 को कंट्रोल करना होगा गुस्सा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Wed, 08 Oct 2025 06:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
08 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
08 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन नई शुरुआत के लिए उपयुक्त है, लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, वरना वरिष्ठों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। ऑफिस में बात करते समय संयम जरूरी है। घर में भी गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप कहीं बाहर जाने का सोच रहे हैं, तो जल्दबाज़ी न करें। सोच-समझकर फैसला लें। पारिवारिक रूप से, किसी अपने से बातचीत करके मानसिक सुकून मिलेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। अगर कामकाज या तनाव को लेकर कुछ समय से परेशान थे, तो अब राहत महसूस होगी। बैंक या वित्त से जुड़े अटके काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है, लापरवाही न करें। ऑफिस में बोलचाल में सावधानी बरतें, वरना बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासतौर पर खाने-पीने की आदतों पर ध्यान दें। संतान को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, जिससे मन तनावग्रस्त रहेगा। कार्यस्थल पर फैसले लेते समय दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आप दोस्तों या प्रियजनों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलने से काम और भी आसान होंगे। बच्चों और जीवनसाथी का साथ मन को प्रसन्न रखेगा।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलने की पूरी संभावना है। जरूरी कामों में सहयोगियों की मदद मिल सकती है, जिससे चीजें आसान होंगी। सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। घर का माहौल सुखद रहेगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
दिन कुछ कम अनुकूल रह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में व्यस्तता रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपेक्षित सफलता न मिलने पर तनाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य रखें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। छोटी बातों पर जिद करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। शांत रहने की कोशिश करें और विवादों से दूर रहें। पारिवारिक मामलों में संयम बरतना ही बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें