फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 October Ank Jyotish: इन 3 मूलांकों के लोगों को मिलेगी खुशखबरी, कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा सम्मान

Mon, 06 Oct 2025 04:12 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
07 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
7 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पुरानी बातों को लेकर आप जीवनसाथी से बात करेंगे और अच्छी चीजों के बारे में विचार मिल भी सकते हैं। इस समय नौकरी में बदलाव की इच्छा पूरी होगी।
शुभ अंक- 8  
शुभ रंग- आसमानी
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन कार्यों में समस्याएं लेकर आया है। आपको धैर्यवान रहना होगा और काम को पूरा करने में सकारात्मकता बनी रहेगी और पार्टनर से सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। फैसले जल्दबाजी में न लें।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
व्यवसाय करने वालों को सतर्क रहना चाहिए। निवेश के क्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको अपनी भावनाओं की स्वयं रक्षा करनी होगी। व्यापार में हुआ नुकसान धैर्य और शांति से सही हो जाएगा।
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
किसी विदेश यात्रा पर जाने की कामना पूरी होती दिख रही है, जिसके चलते आपके सम्मान में भी वृद्धि होगी। निवेश के क्षेत्र में आपको थोड़ा सब्र से काम करना होगा अन्यथा कोई चुनौती आ सकती है।  
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के अवसर लेकर आया है। आपको अपने विचारों और काम को पेश करने का अवसर मिलेगा। मन को लेकिन शांत रखें। काम को लेकर चिंता करने से मानसिक थकावट हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रे

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
दिन उलझनों भरा हो सकता है लेकिन धैर्यवान रहने से चीजें हल होंगी। आपको रिश्तों में दूसरों के प्रति अधिक उम्मीद नहीं रखनी है। व्यापार में हुए बदलावों को आप संवाद और समझदारी से सुलझाएं।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लेमन

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
कला के क्षेत्र में आप धन लगाएंगे। आपको पार्टनर से किसी बात की अनुमति लेनी पड़ सकती है। हालांकि, आप दोनों के रिश्ते मधुर बनेंगे। कोई उपहार या सरप्राइज जीवनसाथी को देंगे।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। अपनी बात लोगों तक पहुंचाने में परेशानियां आएंगी। अगर वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो अभी थोड़ा और रुकना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें