फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 04 December: मूलांक 2 और 5 वालों को हानि हो सकती है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 04 Dec 2025 06:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अपनी जन्मतिथि से निकाले गए मूलांक और भाग्यांक के आधार पर जानें आज का दैनिक अंक भविष्यफल। कौन-सी परिस्थितियाँ रहेंगी अनुकूल, क्या होंगी चुनौतियाँ, और कैसा रहेगा आपका दिन?
विज्ञापन
1 of 10
04 दिसम्बर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

04 December Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और भविष्य का आकलन उसके जन्म की तारीख से निकले मूलांक और भाग्यांक के आधार पर किया जा सकता है। जन्म की तारीख के अंकों का योग निकालकर जो संख्या प्राप्त होती है, वही आपका मूलांक कहलाती है। यह मूलांक 1 से 9 तक किसी भी संख्या में हो सकती है और प्रत्येक संख्या किसी विशेष ग्रह की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है।
उदाहरण के लिए, अगर किसी का जन्म 23 तारीख को हुआ है, तो 2 + 3 = 5, यानी उनका मूलांक 5 होगा। वहीं, अगर जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2, तो मूलांक 2 होगा। जन्म तारीख, माह और वर्ष के अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे 22-04-1996 जन्म की तारीख में, 2+2+0+4+1+9+9+6 = 33 और फिर 3+3 = 6, तो भाग्यांक 6 होगा।
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक और भाग्यांक के आधार पर यह बताता है कि आपका दिन किस प्रकार रहेगा। कौन सी परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी, किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, और कौन से अवसर आपके लिए अनुकूल हैं। इस जानकारी से आप अपने दिन की योजनाओं को बेहतर ढंग से बना सकते हैं और जीवन को सुखमय और समृद्ध बना सकते हैं। आइए, अब जानते हैं 1 से 9 तक के सभी मूलांकों वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, उनका शुभ अंक और लकी कलर क्या है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 1
आज नए रिश्ते बनने के योग हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मन बनेगा। नया घर या वाहन लेने की योजना पूरी हो सकती है। परिवार में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव रहेंगे। विद्यार्थियों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक – 33
शुभ रंग – लेमन

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 2
किसी कार्य को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मन में कई तरह की शंकाएं उभरेंगी, लेकिन समय के साथ दूर भी हो जाएंगी। विरोधी आपकी सरलता का लाभ उठा सकते हैं। जीवनसाथी से पुराने मनमुटाव दूर होंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – हर

 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 3
मन बेचैन रहेगा और सेहत पर असर पड़ सकता है। संक्रमण से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। व्यवसाय सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में लिप्त रहने की संभावना है।
शुभ अंक – 25
शुभ रंग – लेमन

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 4
दैनिक दिनचर्या में बदलाव देखने को मिलेगा। जो काम लंबे समय से टाल रहे थे, आज पूरा कर लें। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। टालमटोल से नुकसान हो सकता है। बच्चों की ओर से स्कूल से कोई शिकायत मिल सकती है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 5
आज चापलूस लोगों से सावधान रहें, हानि उठानी पड़ सकती है। चोरी या नुकसान का भय है। जमा धन खर्च हो सकता है। आपके प्रयासों का पूरा फल न मिले। समझदार और अनुभवी लोगों की सलाह लें। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रहेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – सफेद

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 6
धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। ज्यादा खान-पान स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें, वापसी की संभावना कम है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 7
महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। समय आपके पक्ष में है, इसका पूरा फायदा उठाएं। नए लोगों से परिचय बढ़ेगा। लेकिन आज की यात्राएं लाभदायक न होकर व्यर्थ हो सकती हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 8
आज आपकी प्रतिभा और कौशल की सराहना होगी। आप सबका ध्यान आकर्षित करेंगे। पार्टनर या भागीदार से रिश्तों में सुधार आएगा। नौकरी या व्यापार में दिन अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 9
पैसों की कमी आपको तनाव दे सकती है। किसी परेशानी या विवाद में फंसने की संभावना है। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। संतान के व्यवहार से नाखुश रहेंगे।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – भूरा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें