फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 2025: नए साल में मूलांक 5 वालों के करियर में होगी वृद्धि, पढ़ें साल 2025 की अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Tue, 03 Dec 2024 04:46 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वार्षिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी पढ़कर आप आने वाली परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। ऐसे में आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं साल 2025 में मूलांक 5 वालों का शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे आने वाला साल अपने लिए कैसा रहने वाला है...
विज्ञापन
1 of 5
Ank Jyotish 2025 - फोटो : Amar Ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है, जिसमें अंकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का प्रयास किया जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मानता है कि प्रत्येक अंक में विशिष्ट ऊर्जा और कंपन होती है, जो हमारे व्यक्तित्व, व्यवहार, और भविष्य की दिशा को प्रभावित कर सकती है। उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग (2+3=5) उस व्यक्ति का मूलांक कहलाएगा। इसी तरह, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग व्यक्ति का भाग्यांक होता है। जैसे, यदि किसी का जन्म 22 अप्रैल 1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग (2+2+0+4+1+9+9+6=33; 3+3=6) भाग्यांक होगा, यानी उसका भाग्यांक 6 है।

वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी के माध्यम से यह समझा जाता है कि किसी विशेष वर्ष में मूलांक और भाग्यांक का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर कैसा रहेगा। इसमें व्यक्तिगत अंकों के आधार पर करियर, स्वास्थ्य, संबंधों और वित्तीय स्थितियों का विश्लेषण किया जाता है। इस विश्लेषण से व्यक्ति आने वाले समय की संभावनाओं और चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकता है। आइए अंक ज्योतिष के माध्यम से समझते हैं कि वर्ष 2025 में मूलांक 5 वालों के लिए शुभ अंक, लकी रंग, और उनकी सफलता के अवसर कैसे रहेंगे। साथ ही यह जानेंगे कि यह वर्ष उनके लिए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 5
यदि आप किसी महीने की 5, 14, या 23 तारीख को जन्मे हैं, तो आपका मूलांक 5 है। यह अंक बुध ग्रह से संबंधित है, जो तर्कशक्ति, चतुराई और हाजिर जवाबी का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 5 वाले व्यक्ति आमतौर पर हंसमुख, मिलनसार और व्यवस्थित तरीके से काम करने वाले होते हैं। हालांकि, कभी-कभी भ्रम की स्थिति आपके निर्णयों को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
2025 में मूलांक 5 वालों के लिए अंक ज्योतिष
इस वर्ष आपके जीवन पर मुख्य रूप से 5, 9, 1, और 4 का प्रभाव रहेगा। इनमें अंक 5 और 1 आपके लिए काफी शुभ रहेंगे, जबकि अंक 9 कुछ क्षेत्रों में चुनौती दे सकता है। ऐसे में इस वर्ष आपको व्यापार और करियर में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नए व्यवसाय शुरू करने या वर्तमान व्यापार का विस्तार करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। यह साल यात्रा और मनोरंजन से जुड़े कार्यों में भी लाभकारी रहेगा। विशेष रूप से, जिनका काम यात्रा पर आधारित है, उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। साथ ही जल्दबाजी से बचें क्योंकि अंक 9 का सहयोग इसमें कमजोर नजर आ रहा है।

4 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
2025 में ध्यान देने योग्य बातें
यह वर्ष मूलांक 5 वालों के लिए कई क्षेत्रों में सफलता लेकर आएगा, लेकिन इस दौरान क्रोध और जल्दबाजी से बचना बहुत जरूरी होगा। शांत और संयमित चित्त से लिए गए निर्णय आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
उपाय
नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। प्रत्येक मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करें और लाल मिठाई तथा लाल फल मंदिर में अर्पित करें। इन उपायों को अपनाकर आप वर्ष 2025 को और भी अधिक शुभ और सफल बना सकते हैं।

शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें