वार्षिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी पढ़कर आप आने वाली परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। ऐसे में आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं साल 2025 में मूलांक 4 वालों का शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे आने वाला साल अपने लिए कैसा रहने वाला है...
Ank Jyotish Numerology Predictions | वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष अंकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने की एक विद्या है। इसके माध्यम से हमारे व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानी 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहलाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी के माध्यम से किसी विशेष वर्ष में संख्याओं के प्रभाव और ऊर्जा को समझने में मदद मिलती है। इसमें आपके व्यक्तिगत मूलांक और भाग्यांक के आधार पर आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया जाता है। वार्षिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी पढ़कर आप आने वाली परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। ऐसे में आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं साल 2025 में मूलांक 4 वालों का शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे आने वाला साल अपने लिए कैसा रहने वाला है...
विज्ञापन
2 of 5
अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 4
यदि आप किसी महीने की 4, 13, 22, या 31 तारीख को जन्मे हैं, तो आपका मूलांक 4 है। अंक 4 राहु ग्रह से संबंधित माना जाता है, जिसे अक्सर भटकाव और उलझाव का कारक समझा जाता है। इसके प्रभाव से आपके जीवन में भ्रम या जटिलताएं कुछ अधिक हो सकती हैं। हालांकि, यह अंक तेजी से उन्नति दिलाने वाला भी होता है। यानी आपके जीवन में अचानक उपलब्धियों के अवसर आ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अंक ज्योतिष
- फोटो : adobe stock
2025 में मूलांक 4 वालों के लिए अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष के अनुसार इस साल आपके भीतर कुछ बड़ा और क्रांतिकारी करने का जुनून होगा। वहीं इस जुनून को सही दिशा में ले जाने के लिए आपको एक कुशल मार्गदर्शक की भी जरूरत होगी। राहु के प्रभाव से गलत संगति की संभावना रहती है। इससे बचने के लिए आपको सतर्क रहना होगा। यह भी संभव है कि आपके सच्चे मित्रों की संख्या कम हो जाएगी या आप दोस्ती के मामले में थोड़े चयनशील हो सकते हैं।
4 of 5
अंक ज्योतिष
- फोटो : adobe stock
2025 में विशेष प्रभाव डालने वाले अंक
इस साल आपके जीवन पर मुख्य रूप से 4, 9, 1, 3, और 5 का प्रभाव रहेगा। इनमें से 4 आपके लिए अनुकूल रहेगा, जबकि अन्य अंक औसत प्रभाव डाल सकते हैं। अंक 1 कुछ मामलों में बाधाएं उत्पन्न कर सकता है, इसलिए इस वर्ष आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत होगी। इस साल आपके अंदर जोश और ऊर्जा की कमी नहीं होगी, लेकिन इसे नियंत्रित रखना भी जरूरी होगा। अपनी मेहनत और अनुशासन का तालमेल बनाए रखें। साथ ही सामाजिक छवि को बरकरार रखना भी जरूरी होगा।
2025 के लिए सावधानियां और सुझाव
शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में विवाद से बचें और सरकारी अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करें। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को अनदेखा न करें। पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को बेहतर बनाए रखें। भूमि, भवन, या वाहन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष औसत रहने वाला है। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखना आवश्यक है।
उपाय
नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाएं। प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में लाल फल या मिठाई अर्पित करें। पिता या पिता समान व्यक्तियों का सम्मान करें। इन उपायों और सावधानियों का पालन करने से यह वर्ष आपके लिए अधिक सकारात्मक और सफल हो सकता है।