फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 2025: मूलांक 3 वालों को नए साल में मिल सकते हैं कई लाभ, पढ़ें साल 2025 की अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Tue, 03 Dec 2024 04:45 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वार्षिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी पढ़कर आप आने वाली परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। ऐसे में आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं साल 2025 में मूलांक 3 वालों का शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहने वाला है। 
विज्ञापन
1 of 5
Ank Jyotish 2025 - फोटो : Amar Ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष अंकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने की एक विद्या है। अंक ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है जो मानता है कि प्रत्येक अंक में एक विशिष्ट ऊर्जा और कंपन होती है, जो हमारे व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन की दिशा को प्रभावित कर सकती है। अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानी 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहलाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी का एक ऐसा तरीका है जो किसी विशेष वर्ष में संख्याओं के प्रभाव और ऊर्जा को समझने में मदद करता है। इसमें आपके व्यक्तिगत मूलांक और भाग्यांक के आधार पर आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया जाता है। वार्षिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी पढ़कर आप आने वाली परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। ऐसे में आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं साल 2025 में मूलांक 3 वालों का शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे आने वाला साल अपने लिए कैसा रहने वाला है...
 
विज्ञापन

2 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 3 के लिए 2025 का अंक ज्योतिष
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है। ऐसे में आप बृहस्पति ग्रह से प्रभावित है। बृहस्पति को ज्ञान और अनुशासन का ग्रह माना जाता है, इसलिए आप स्वाभाविक रूप से अनुभवी, ज्ञानी और शिक्षण में रुचि रखने वाले व्यक्ति हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
स्वभाव और व्यक्तित्व
मूलांक 3 के जातक अनुशासित रहते हैं और हर कार्य में एक व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाते हैं। सीखना और दूसरों को सिखाना इनकी विशेषता है। ये लोग हल्का-फुल्का हंसी-मजाक पसंद करते हैं, लेकिन मर्यादित व्यवहार इनके लिए बहुत जरूरी है। साथ ही ये दान, पुण्य और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहना पसंद करते हैं। योग्य और अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना इन्हें काफी पसंद हैं, लेकिन अयोग्य व्यक्तियों का हस्तक्षेप से इन्हें परेशानी होती है। 
 

4 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
2025 के लिए संभावनाएं और प्रभाव
इस वर्ष आप पर 3, 9, 1, 2, और 5 अंकों का प्रभाव रहेगा। इनमें से अधिकांश अंक आपके अनुकूल हैं। इस वर्ष आप सामाजिक कार्यों और नए रचनात्मक प्रयोगों में सफल हो सकते हैं। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा, और आप भी उनके लिए कुछ खास कर सकते हैं। अंक 9 का प्रभाव आपके नेतृत्व और संगठन क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। अंक 1 आपके लिए न तो पूरी तरह अनुकूल है और न ही विरोधी, इसलिए प्रशासन और कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको अपने प्रयासों के आधार पर परिणाम मिलेंगे। रिश्तेदारों और परिवार के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आर्थिक मामलों में यह वर्ष लाभदायक रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
उपाय
नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाएं। सूर्य देव को हल्दी मिला जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। 2025 आपके लिए ज्ञान, रचनात्मकता और सामाजिक संबंधों में मजबूती का वर्ष हो सकता है। अनुशासन और मार्गदर्शन को अपनाकर आप अपने जीवन में बेहतरीन परिणाम हासिल कर सकते हैं।

शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें