फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 3 अक्तूबर: मूलांक 1 वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष फल

Fri, 02 Oct 2026 03:46 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ank Jyotish 03 October 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए खास रह सकता है। करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन में दिन कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का अंक ज्योतिष और अपने मूलांक का भविष्यफल।
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष 3 अक्तूबर - फोटो : अमर उजाला AI
Ank Jyotish 03 October 2026: आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आया है। मूलांक 1 वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा, वहीं मूलांक 2 के जातकों को कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि 1 से 9 तक के सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
मूलांक 1 वालों को कोई बड़ी खुशखबरी आज मिल सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटी यात्रा के दौरान नए कारोबारी संपर्क बन सकते हैं, जिससे भविष्य में नए अवसर मिलने की संभावना है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
किसी भी निवेश में जल्दबाजी न करें और उसके जोखिम व लाभ को समझकर ही आगे बढ़ें। किसी भी व्यक्ति पर अधिक भरोसा आपको आज परेशानी में डाल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। 
शुभ अंक- 38
शुभ रंग- लाल

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज किसी खास व्यक्तित्व वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव आते दिखेंगे और आप स्वयं में अच्छा महसूस करेंगे। नई तकनीक और नई योजनाओं को लेकर आपका उत्साह बढ़ेगा, जिसका सकारात्मक लाभ आपको करियर में मिल सकता है। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा। लेकिन कोई पुराना अटका काम परेशान कर सकता है। बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज किसी से पैसा उधार लेने या देने से बचना बेहतर रहेगा। जरूरी खर्चों को प्राथमिकता देना आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिना सोचे-समझे किसी को धन देने का निर्णय न लें। हालांकि, किसी यात्रा पर जाने के लिए आज निकल सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज कुछ परिस्थितियां आपके सामने चुनौती बनकर आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नए-नए तरह के अवसरों में आपको लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने के योग हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। अपनों का साथ आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज आपकी योजनाओं में धीरे-धीरे प्रगति होगी। किसी पार्टी या सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। किसी निवेश को आप करेंगे, जिससे भविष्य में आपको फायदा मिल सकता है। रिश्तों में प्यार और विश्वास मजबूत होगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे। कामकाज के साथ परिवार पर भी ध्यान देने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया


लकी राशियां: शारदीय नवरात्रि में सूर्य की बदलेगी चाल, इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें